फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Harvesting disrupted, paddy lying in the fields

Kaithal News: कटाई बाधित, खेतों में बिछा धान

Wed, 20 Sep 2023 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 20 Sep 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
Harvesting disrupted, paddy lying in the fields
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। बारिश किसानों को परेशान कर रही है। वहीं मंगलवार सुबह हुई बारिश ने किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें बढ़ा दी हैं। दोपहर के समय भी एक बार फिर से बरसात आरंभ हो गई। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे।

इससे पूर्व रविवार सुबह हुई बारिश ने खेतों में धान की कटाई रोक दी थी। मंगलवार सुबह हुई तेज बरसात के कारण धान, चारा, सब्जी आदि की फसलों को नुकसान हुआ है। मंगलवार को दिन में भी बादल छाए रहे और दोपहर के समय एक बार फिर से बूंदाबांदी आरंभ हो गई। धान की फसल पक चुकी है और कटाई का काम भी चल रहा है। बरसात के कारण धान के खेतों पर पानी जमा हो गया। इससे कटाई का काम रुक गया।
विज्ञापन


कई किसानों का धान मंडी में पहुंच चुका था। बरसात के कारण धान मंडी में भीग रहा है। क्षेत्र के किसान राजेश रहेजा, जरनैल सिंह, गुरदयाल सिंह, सतीश सरदाना, भीषू चौधरी, नवदीप सिंह ने बताया कि बरसात के कारण धान की फसल को नुकसान हो रहा है। जो धान पक कर तैयार था, उसमें अधिक नुकसान है। धान की 1509 वैरायटी बरसात के कारण गिर गई है और उसे नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही घीया, तोरी की फसल में भी नुकसान हो रहा है। काफी किसानों ने अगेता तरबूज, खीरा की काश्त की थी और अगेती सब्जी भी लगा दी थी, उसे भारी नुकसान हो रहा है। किसानों का कहना है कि धान की कटाई लेट होने के कारण आगे सब्जी की काश्त लेट होगी। इस कारण से महंगाई की मार लोगों को झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed