फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Hardik and Parth win two medals in yoga; Riddhima clinches gold in boxing.

Kaithal News: योग में हार्दिक-पार्थ ने जीते दो पदक, बॉक्सिंग में रिद्धिमा का स्वर्ण पर कब्जा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Hardik and Parth win two medals in yoga; Riddhima clinches gold in boxing.
विजेता ​खिलाड़ी प्रिंसिपल व कोच के साथ। विज्ञ​प्ति
कैथल। ओएसडीएवी पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है। रोहतक में आयोजित 59वीं हरियाणा राज्य स्कूल खेल योग प्रतियोगिता में स्कूल के हार्दिक और पार्थ तंवर ने अंडर-19 आयु वर्ग की रिदमिक पेयर स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया। दोनों खिलाड़ियों ने आर्टिस्टिक पेयर स्पर्धा में भी रजत पदक अपने नाम किया। इस प्रदर्शन के आधार पर दोनों ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए स्थान सुनिश्चित किया। योग प्रतियोगिता का आयोजन 21 से 23 सितंबर तक रोहतक में हुआ था। इसमें प्रदेश के सभी जिलों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कैथल की ओर से खेलते हुए हार्दिक और पार्थ ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया और दोनों स्पर्धाओं में पदक हासिल किए।
विज्ञापन


कैथल में आयोजित बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्कूल की कक्षा 10वीं की छात्रा रिद्धिमा ने अपने आयु वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। शानदार प्रदर्शन के दम पर रिद्धिमा ने राज्य स्तर पर अपनी पहचान बनाई और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए भी स्थान सुनिश्चित किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या अंजु तलवाड़ ने खिलाड़ियों को उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की निरंतर मेहनत, अनुशासन, नियमित अभ्यास और दृढ़ संकल्प के साथ प्रशिक्षकों का मार्गदर्शन और अभिभावकों का सहयोग भी सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने खिलाड़ियों से भविष्य की प्रतियोगिताओं में भी इसी मेहनत और उत्साह के साथ प्रदर्शन करने का आह्वान किया। विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्या और स्टाफ सदस्यों ने हार्दिक, पार्थ तंवर और रिद्धिमा का स्वागत किया। स्कूल प्रबंधन और स्टाफ ने खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विजेता खिलाड़ी प्रिंसिपल व कोच के साथ। विज्ञप्ति

विजेता खिलाड़ी प्रिंसिपल व कोच के साथ। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed