फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Hard work changed his fortune, earning Rs 30 lakh annually from net farming

Kaithal News: मेहनत से बदली किस्मत, नेट फार्मिंग से सालाना 30 लाख कमाई

Sat, 13 Dec 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 13 Dec 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Hard work changed his fortune, earning Rs 30 lakh annually from net farming
अपने खेत में काम करते हुए पूजा आर्या। - फोटो : photo
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। क्लासर गांव की प्रगतिशील महिला किसान पूजा आर्या आज क्षेत्र की उन चुनिंदा महिलाओं में शुमार हैं, जिन्होंने घर की चहारदीवारी से निकलकर मेहनत से न केवल अपनी किस्मत बदली बल्कि समाज के लिए एक मिसाल पेश की। मुश्किल परिस्थितियों से निकलकर पूजा आज सालाना 25 से 30 लाख रुपये तक की कमाई कर रही हैं।

पूजा के पास मात्र चार एकड़ जमीन है, जिस पर वह अपने पति के साथ मिलकर नेट फार्मिंग कर रही हैं। आज उनका नाम उन किसानों में शामिल है, जिन्होंने उन्नत तकनीक अपनाकर खेती को लाभकारी बना दिया है।
विज्ञापन


कभी दिहाड़ी-मजदूरी करती थीं, आज नेट हाउस की मालकिन

पूजा बताती हैं कि कुछ वर्ष पहले तक परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर थी। जमीन कम होने के कारण पति दिहाड़ी पर जाते थे और पूजा घरेलू कार्यों में लगी रहती थीं। घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान उनके पति ने नेट फार्मिंग के बारे में बताया। दोनों ने अपनी जमीन पर नेट लगाने का निर्णय लिया और खीरा सहित अन्य सब्जियों की खेती शुरू की। शुरुआत आसान नहीं थी। प्रशिक्षण के लिए उन्हें कृषि विज्ञान केंद्र, कैथल व अन्य संस्थानों में जाना पड़ता था।

12वीं पास पूजा बनी प्रेरणा, कई मंचों पर हो चुकीं सम्मानित

पूजा ने केवल 12वीं तक शिक्षा प्राप्त की है। जब वह प्रशिक्षण लेने शहर जाती थीं तो लोग ताने मारते थे लेकिन आज उनकी सफलता वही ताने देने वालों के लिए जवाब बन चुकी है।

पूजा न केवल नेट हाउस में काम करती हैं बल्कि पशुपालन भी स्वंय संभालती हैं। कृषि क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए वह राज्यपाल, मुख्यमंत्री और जिला स्तर पर कई मंचों में सम्मानित हो चुकी हैं।


2019 में शुरुआत, आज तीन नेट हाउस

पूजा ने 2019 में नेट फार्मिंग शुरू की थी। उस समय परिवार के पास बैंक खाता तक नहीं था। सरकारी योजनाओं के तहत मुफ्त प्रशिक्षण मिलने की सूचना पर उन्होंने इसे अपनाया। शुरुआत में केवल एक नेट हाउस लगाया गया था, लेकिन आज पूजा के पास तीन नेट हाउस हैं। आमदनी भी लगातार बढ़ रही है। यहाँ उगाए गए खीरे की मांग हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और बीकानेर तक की मंडियों में है। आढ़तियों से बात कर वह सीधे ट्रॉली भेज देती हैं और पेमेंट उनके खाते में आ जाती है।

अपने खेत में काम करते हुए पूजा आर्या।

अपने खेत में काम करते हुए पूजा आर्या।- फोटो : photo

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed