फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   'Har Ghar Tiranga' exhibition begins at Padma City Mall.

Kaithal News: पदमा सिटी मॉल में हर घर तिरंगा प्रदर्शनी शुरू

Thu, 13 Aug 2026 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 13 Aug 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
'Har Ghar Tiranga' exhibition begins at Padma City Mall.
पदमा सिटी मॉल में प्रदर्शनी का अवलोकन करते डीएमसी। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जिले में चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत पदमा सिटी मॉल में प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ डीएमसी कपिल शर्मा ने किया। सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की ओर से तैयार की गई इस प्रदर्शनी का उद्देश्य लोगों को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के गौरवशाली इतिहास, महत्व और उसके सम्मानपूर्वक उपयोग से जुड़े नियमों के प्रति जागरूक करना है।
इस अवसर पर डीएमसी कपिल शर्मा ने कहा कि हमारा राष्ट्रीय ध्वज केवल तीन रंगों का संगम नहीं, बल्कि देश के 140 करोड़ भारतीयों की पहचान, सम्मान, स्वाभिमान और संकल्प का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान देश के हर घर, हर परिवार से जुड़ गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भी लगातार विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिले में चार स्थानों पर इस प्रकार की प्रदर्शनी लगाई गई हैं, जिनमें लघु सचिवालय, पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस, ताऊ देवी लाल पार्क तथा पदमा सिटी मॉल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतिहास को चित्रों के माध्यम से दर्शाया गया
प्रदर्शनी में तिरंगे के विकास और उसके गौरवशाली इतिहास को चित्रों के माध्यम से दर्शाया गया है। इसमें वर्ष 1907 में मैडम भीकाजी कामा द्वारा जर्मनी के स्टुटगार्ट में फहराए गए ध्वज से लेकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ी पोर्ट ब्लेयर की ऐतिहासिक घटनाओं तक को प्रदर्शित किया गया है। इसके अलावा भारतीय राष्ट्रीय ध्वज से संबंधित फ्लैग कोड ऑफ इंडिया तथा तिरंगे के सम्मानपूर्वक उपयोग से जुड़े नियमों की जानकारी भी दी गई है। प्रदर्शनी में अशोक चक्र के महत्व के साथ-साथ तिरंगे से जुड़े विभिन्न पहलुओं और रोचक तथ्यों को भी चित्रों एवं विवरण के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed