फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Happy card scheme started again after removal of code of conduct

Kaithal News: आचार संहिता हटने के बाद फिर शुरू हुई हैप्पी कार्ड योजना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Happy card scheme started again after removal of code of conduct
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद आचार संहिता हटने के बाद परिवहन विभाग की हैप्पी कार्ड बनाने की योजना फिर से शुरू हो गई है। इससे पहले चुनाव प्रक्रिया के चलते हैप्पी कार्ड बनाने की प्रक्रिया बंद कर दी गई थी। अब नया बस अड्डा पर फिर से इस प्रक्रिया को शुरू किया गया है। इसके तहत बस स्टैंड पर फिर से हैप्पी कार्ड के लिए काउंटर लगाए गए हैं।

अब तक जिले में करीब डेढ़ लाख से अधिक हैप्पी कार्ड बन चुके हैं। हैप्पी कार्ड बनाने के लिए पहले अटल सेवा केंद्रों में आवेदन करना पड़ता है। आवेदन करने वाले पात्र लोगों की उनके परिवार पहचान पत्र में एक लाख रुपये कम वार्षिक होना अनिवार्य है।
विज्ञापन


गौरतलब है रोडवेज विभाग की ओर से अब तक एक लाख 43 हजार हैप्पी कार्ड बन चुके हैं। इसमें से एक लाख छह हजार 300 हैप्पी कार्ड पहले ही बांटे जा चुके हैं। बाकी कार्ड चुनाव के बाद आए हैं। अब इन्हें लाभार्थियों को वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हैप्पी कार्ड योजना के तहत परिवहन विभाग की ओर से हरियाणा रोडवेज की बसों में परिवार के एक सदस्य को एक साल में एक हजार किलोमीटर

तक की निशुल्क यात्रा की सुविधा दी जाती है। अब नए बस स्टैंड पर

काउंटर शुरू करने के बाद खंड स्तर पर कार्ड बांटने के लिए काउंटर शुरू किए जाएंगे।
रोडवेज विभाग की ओर से शुरू की गई हैप्पी कार्ड योजना के तहत आचार संहिता हटते नया बस स्टैंड पर हैप्पी कार्ड वितरित करना शुरू कर दिए गए हैं। अभी फिलहाल 24 हजार हैप्पी कार्ड और डिपो में आए हैं। इन कार्ड को भी जल्द ही वितरित किया जाएगा। - स्वामी वीरेंद्र पाल, टीएम, कैथल डिपो।

कार्ड बनवाने की प्रक्रिया
हैप्पी कार्ड बनवाने के लिए सबसे पहले आवेदक को हरियाणा रोडवेज की आधिकारिक वेबसाइट https://ebooking.hrtransport.gov.in/ पर जाना होगा। इसके बाद आवेदन को एप्लाई हैप्पी कार्ड के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। फिर इसके बाद परिवार पहचान पत्र का नंबर दर्ज कर कैप्चा कोड भरना होगा। अब आधार कार्ड में रजिस्टर नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज कर वेरीफाई करना होगा। अब अप्लाई पर क्लिक करना होगा। इस प्रकार हैप्पी कार्ड के लिए आपकी आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी. आवेदन करने के 15 दिन बाद आप अपने नजदीकी रोडवेज कार्यालय में जाकर हैप्पी कार्ड हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed