फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Hansi-Kaithal road project did not take off

Kaithal News: हांसी-कैथल मार्ग परियोजना नहीं चढ़ी परवान

Tue, 14 May 2024 03:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 14 May 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
Hansi-Kaithal road project did not take off
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। हांसी-कैथल मार्ग की फोरलेन परियोजना भी अभी तक सिरे नहीं चढ़ पाई है। इस परियोजना को लेकर करीब छह महीने पहले ही प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने करोड़ों रुपये का बजट की घोषणा की थी। इस घोषणा के तहत लोक एवं निर्माण विभाग की ओर से 75 करोड़ रुपये का एस्टीमेट बनाया गया था। इसी एस्टीमेट के तहत इसकी निविदा सूचना जारी की जानी थी, लेकिन अब आचार संहिता लगने के चलते इस पर कार्य नहीं हो पाया है। अब आचार संहिता हटने के बाद ही कुछ बात बन पाएगी।

उल्लेखनीय है कि इस हाईवे की घोषणा करीब सात साल पहले वर्ष 2016 में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी हांसी से जींद होकर कैथल तक फोरलेन बनाने की घोषणा की थी। इसके बाद नेशनल हाईवे अथॉरिटी द्वारा लोक निर्माण विभाग से सर्वे करवाया था। सर्वे तीन साल पहले ही पूरा हो गया था। इसके बाद प्रदेश सरकार ने इसे भारत-माला प्रोजेक्ट में शामिल करने का आह्वान केंद्र सरकार को किया था। प्रदेश सरकार ने भी इसके लिए अलग से बजट जारी किया था।
विज्ञापन






अब उप मुख्यमंत्री ने इस फोरलेन सड़क की योजना को अपनी विशेष घोषणाओं में शामिल किया है।
दक्षिण हरियाणा से मजबूत हो सकेगा संपर्क

हांसी से कैथल तक फोरलेन सड़क का निर्माण होने के बाद अंबाला व कैथल की दक्षिण हरियाणा से संपर्क मजबूत होगा। हांसी से कैथल तक ढाई घंटे का समय लगता है। फोरलेन सड़क बनने के बाद केवल दो घंटे का समय ही लग पाएगा। हांसी से कैथल मार्ग पर प्रतिदिन हजारों वाहनों का आवागमन होता है। दूसरा तितरम मोड़ से लेकर राजौंद तक सड़क खस्ताहाल है। ऐसे में वाहन चालकों को दुर्घटनाओं को सामना करना पड़ता है। अब फोरलेन निर्माण के बाद वाहन चालकों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed