फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Hans reviewed the wheat procurement arrangements

Kaithal News: गेहूं खरीद प्रबंधों का हंस ने लिया जायजा

Sat, 05 Apr 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 05 Apr 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Hans reviewed the wheat procurement arrangements
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। गुहला कांग्रेस विधायक देवेंद्र हंस ने शुक्रवार को अनाज मंडी चीका का दौरा किया और मार्केट कमेटी कार्यालय में अधिकारियों से गेहूं की खरीद, लदान व उठान के साथ साथ मंडी में आने वाले किसानों, मजदूरों व आढ़तियों को मिलने वाली सुविधाओं बारे में जानकारी ली।

मार्केट कमेटी के सचिव सतबीर राविश ने विधायक हंस को बताया कि गुहला चीका में हरियाणा वेयर हाउस, हैफेड और फूड एंड सप्लाई तीनों एजेंसियां गेहूं की खरीद का कार्य करेंगी, इसके लिए चीका की पुरानी और अतिरिक्त अनाज मंडी व रामथली मंडी के अलावा कई खरीद सेंटर भी बनाए गए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शुरुआती दौर में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग एवं हैफेड दो सरकारी एजेंसियां मंडी में गेहूं खरीदने के लिए उतरेंगी और बाद में जरूरत के हिसाब से हरियाणा वेयर हाउस को भी गेहूं खरीद के लिए मंडी में उतारा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में गेहूं की खरीद हेतु भूंसला, कम्हेड़ी, बाऊपुर, कांगथली, बलबेहड़ा व अगौंध गांवों में परचेज सेंटर बनाए गए हैं, जबकि भागल व अरनौली में सब यार्ड बनाए गए हैं।

सचिव ने बताया कि चीका अनाज मंडी व अतिरिक्त अनाज मंडी प्रीमियम यार्ड के तौर पर कार्यरत रहेंगे। उन्होंने बताया कि सभी मंडियों के अलावा सभी खरीद केंद्रों पर गेहूं खरीद के सभी प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं।


इस अवसर पर पार्षद दलबीर सीड़ा, तरसेम गर्ग, नरेद्र शर्मा, प्रदीप सीवन, धनी राम, रामफल, मुकेश हरनौली, जयपाल सीवन, पूर्ण सैनी सीवन व प्रवीण खुशहाल माजरा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed