फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Hands and feet started to shiver, severe cold will continue for three days

Kaithal News: ठिठुरने लगे हाथ-पैर, तीन दिन रहेगी कड़ाके की ठंड

Wed, 03 Dec 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 03 Dec 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Hands and feet started to shiver, severe cold will continue for three days
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के बाद जिले में तापमान में भारी गिरावट आई है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान सोमवार के मुकाबले चार डिग्री कम होकर 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह छह बजे तापमान 7.1 डिग्री पर आ गया। दिन में धूप निकलने के बावजूद लोगों ने ठंड महसूस की और शाम को हाथ-पैर ठिठुरने लगे। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले तीन दिनों तक कड़ाके की ठंड रहने की संभावना है।

उधर, कृषि विशेषज्ञ रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि इस समय की ठंड गेहूं की पैदावार के लिए फायदेमंद साबित होगी। पिछले साल की तुलना में इस साल पाला जल्दी जमना शुरू हो गया है, जिससे उम्मीद है कि इस साल गेहूं की उपज अच्छी होगी। पश्चिमी विक्षोभ गुजर जाने के बाद हवाओं की दिशा उत्तरी हो गई है, जिससे रात के तापमान में गिरावट आ रही है और ठंड बढ़ रही है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो सप्ताह प्रदेश में मौसम साफ और ठंडा रहेगा। दिन के तापमान में और गिरावट आने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास ही रहेगा। सुबह और शाम ठंड का प्रभाव महसूस होगा। किसानों का कहना है कि तापमान में गिरावट से गेहूं की बिजाई और पहले से उग चुकी फसलों की वृद्धि में मदद मिलेगी। ठंड रबी फसलों के उत्पादन और गुणवत्ता में सुधार लाने में भी सहायक होगी। कृषि विभाग के अनुसार दिसंबर के पहले सप्ताह से तापमान में गिरावट गेहूं, सरसों, चना और सब्जियों की बढ़वार के लिए उपयुक्त मानी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य में मौसम 5 दिसंबर तक खुश्क रहने की संभावना है। उत्तर और पश्चिमी हरियाणा में अलसुबह हल्की धुंध और दक्षिणी हरियाणा में हल्की से मध्यम धुंध रहने की संभावना है। जिले का एक्यूआई 111 दर्ज किया गया है। -डॉ. रमेश चंद्र वर्मा, कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed