फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Handball nursery players show enthusiasm, win many medals

Kaithal News: हैंडबॉल नर्सरी की खिलाड़ियों में दिखता है जोश, जीते कई पदक

Wed, 17 Jul 2024 06:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 17 Jul 2024 06:21 AM IST
विज्ञापन
Handball nursery players show enthusiasm, win many medals
राजिंद्र तंवर
विज्ञापन

कैथल। गुरुतेग बहादुर खालसा पब्लिक स्कूल में पिछले दो वर्षों से स्थित हैंडबॉल की नर्सरी की खिलाड़ी स्कूली अंडर-14 में राज्यस्तर पर खेलकर रजत पदक जीत चुकी हैं। वहीं अंडर-17 में राज्यस्तर पर स्वर्ण पदक जीते हैं। इसके अलावा विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अव्वल प्रदर्शन कर जिले का नाम चमका रही हैं।

हैंडबॉल कोच दिलावर सिंह ने बाताया की गुरूतेग बहादुर खालसा पब्लिक स्कूल में पिछले दो वर्षों से सरकारी विभाग की ओर से लड़कियों की हैंडबॉल की नर्सरी संचालित है। जिसमें वह दो वर्षों से अभ्यास करवा रहे हैं। नर्सरी में 25 लड़कियों सहित अन्य 60 खिलाड़ी भी मैदान पर अभ्यास करने आती हैं। जिसमें 8 से 14 व 15 से 19 आयु वर्ग की खिलाड़ी अभ्यास करने आती हैं। जो सुबह दो घंटे व शाम को तीन घंटे अभ्यास करती हैं। सरकार नर्सरी खिलाडि़यों को हर महीने खुराक भत्ता भी देती हैं। जिसमें 8 से 14 को 1500 रुपयेे व 15 से 19 आयु वर्ग की लड़कियों को 2000 रुपये खुराक भत्ता मिलता है। जिससे सभी खिलाडि़यों का मनोबल भी बढ़ता हैं। इस नर्सरी के विभिन्न खिलाड़ी स्कूली अंडर-14 में राज्यस्तर पर खेलकर रजत पदक जीत चुकी हैं।
विज्ञापन


वहीं अंडर-17 में राज्यस्तर पर खेलकर स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। इसके अलावा विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अव्वल प्रदर्शन कर जिले का नाम चमका रही हैं। नर्सरी की खिलाडि़यों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलकर देश के लिए पदक जीतना लक्ष्य बनाया है। गुरुतेग बहादुर खालसा पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल व अन्य स्टाफ को सहयोग मिलता रहता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

खिलाड़ियों की उपलब्धि
हैंडबॉल खिलाड़ी पायल दसवीं कक्षा की छात्रा है। वह दो वर्षो से खेल रही है। उसने अंडर 17 आयु वर्ग में स्कूली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेकर स्वर्ण पदक जीता। वह मैदान में कठिन अभ्यास करती है। वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करना चाहती है।

हैंडबॉल खिलाड़ी रावी आठवीं कक्षा की छात्रा है व भी दो वर्षों से खेल रही है। उसने अंडर 14 आयु वर्ग में खेलते हुए राज्य स्तरीय सब जूनियर प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। ओर स्कूली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में रजत पदक जीता। वह मैदान में कठिन अभ्यास करती है।

हैंडबॉल खिलाड़ी तमन्ना नौवीं कक्षा की छात्रा है वह दो वर्षों से खेल रही है। उसने अंडर 14 आयु वर्ग में खेलते हुए स्कूली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में रजत पदक जीता। वह मैदान में कठिन अभ्यास करती है। वह देश व माता पिता का नाम रोशन करना चाहती है।

हैंडबॉल खिलाड़ी जस्सी नौवीं कक्षा की छात्रा है वह डेढ़ वर्ष से खेल रही है। अंडर 14 आयु वर्ग में खेलते हुए स्कूली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में रजत पदक जीता। वह मैदान में कठिन अभ्यास करती है। वह खेलों में देश के साथ माता पिता का भी नाम रोशन करना चाहती है।
हैंडबॉल खिलाड़ी वंदिता 9वीं कक्षा छात्रा है वह डेढ़ वर्ष से खेल रही है। उसने अंडर 14 आयु वर्ग में खेलते हुए स्कूली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में रजत पदक जीता। वह मैदान में कठिन अभ्यास करती है। वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल कर देश व अपने माता पिता का नाम रोशन करना चाहती है।


हैंडबॉल खिलाड़ी तनिषा वह दो वर्ष से खेल रही है। वह सीनियर वर्ग की खिलाड़ी है। वह पिछले वर्ष राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ में भाग अव्वल प्रदर्शन कर चुकी है। ओर जूनियर वर्ग में राज्यस्तर भी खेल चुकी है। वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल कर देश व अपने माता पिता का नाम रोशन करना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed