{"_id":"687d5edfc2d64c128d095961","slug":"hall-to-be-built-at-gurjar-bhawan-with-rs-41-lakh-surbhi-garg-kaithal-news-c-245-1-kht1001-135097-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुर्जर भवन में 41 लाख से बनेगा हॉल : सुरभि गर्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुर्जर भवन में 41 लाख से बनेगा हॉल : सुरभि गर्ग
विज्ञापन
- गुर्जर भवन में स्थापना दिवस समारोह आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। सीवन रोड स्थित गुर्जर भवन में रविवार को स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया। मौके पर नगर परिषद की अध्यक्ष सुरभि गर्ग ने कहा कि गुर्जर धर्मशाला में 41 लाख रुपये से हाॅल का निर्माण कार्य चल रहा है। जल्द 25 लाख रुपये से भी कार्य शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि चौक-चौराहों के साथ-साथ विभिन्न समाज की धर्मशालाओं में भी काम चल रहे हैं।
मौके पर मौजूद भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राव सुरेंद्र सिंह व भाजपा नेता सुरेश गर्ग नौच, कुरुक्षेत्र गुर्जर धर्मशाला के प्रधान ऋषिपाल कसाना व पूर्व जिलाध्यक्ष राजपाल तंवर व पूर्व जिलाध्यक्ष मुनीष कठवाड़ भी मौजूद थे। पूर्व विधायक लीला राम ने कहा कि गुर्जर धर्मशाला के हाॅल का निर्माण कार्य चल रहा है। भाजपा सरकार में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। हर वर्ग के हितों का ख्याल रखा जा रहा है। गुर्जर भवन के प्रधान सुरेश तंवर ने नप अध्यक्ष सुरभि गर्ग सहित अन्य अतिथियों का इस कार्यक्रम में पहुंचने पर आभार जताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक लीलाराम ने की। इस अवसर पर पार्षद परमजीत कौर, चंद्रभान दयौरा, शीशपाल दाऊ, धीरेंद्र क्योड़क, रघुवीर फौजी आदि मौजूद थे।