फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Hafed will give gift of packing and seed center

Kaithal News: हैफेड देगा पैकिंग और बीज केंद्र की सौगात

Sun, 19 Mar 2023 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 19 Mar 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Hafed will give gift of packing and seed center
कैथल। जिले को हैफेड दो बड़ी सौगात देने जा रही है। इसके तहत जींद रोड पर स्थित हैफेड के गोदाम में पैकिंग केंद्र व प्यौदा रोड पर स्थित गोदाम में बीज उत्पादन केंद्र बनाए जाने का फैसला लिया गया है। शनिवार को हैफेड चेयरमैन कैलाश भगत ने अन्य अधिकारियों के साथ दोनों जगहों का दौरा किया।
विज्ञापन


जींद रोड पर स्थित हैफेड के गोदामों में एक अत्याधुनिक पैकिंग सेंटर बनाया जाएगा। इसमें दालों, मसालों, चावल व अनाज सहित ड्राई फ्रूट संबंधी उत्पादों की प्रोसेसिंग करके उनकी अत्याधुनिक पैकिंग करते हुए स्थानीय स्तर के प्रयोग के साथ-साथ राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर प्रयोग के लिए उपलब्ध करवाए जाएंगे। इस केंद्र को विदेशों से आने वाले खरीदारों को ध्यान में रखते हुए अत्याधुनिक तरीके से तैयार किया जाएगा। इसमें मसालों की लगभग सभी किस्मों, दालों, ड्राई फ्रूट्स की उच्च गुणवत्ता के साथ हैफेड पैकिंग करेगी।
विज्ञापन


इसके अलावा प्यौदा रोड पर स्थित हैफेड के जीर्ण-शीर्ण हालत में पड़े गोदामों में अत्याधुनिक बीज केंद्र बनाया जाएगा। इस बीज केंद्र में गेहूं व धान की उच्च गुणवत्ता वाली किस्मों के बीच तैयार किए जाएंगे। इसके लिए किसानों से अनुबंध करके उत्पादन लिया जाएगा। इसके बाद उसे इस बीज में प्रोसेस करते हुए किसानों को उचित दामों पर इन दोनों फसलों के बीज मुहैया करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को हैफेड के चेयरमैन कैलाश भगत ने हैफेड के अधीक्षक अभियंता विकास मलिक व जेई रमन सहित जिला प्रबंधक सुरेश कुमार व अन्य अधिकारियों के साथ दोनों ही जगहों का दौरा किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन दोनों ही केंद्रों को उत्कृष्ट तरीके से तैयार किया जाए। उनके साथ इंस्पेक्टर पवन कुमार, संजीव ढुल मौजूद रहे।

जिला प्रबंधक सुरेश कुमार हैफेड के अधीक्षक अभियंता विकास मलिक, जेई रमन ने बताया कि हैफेड जिला कार्यालय के निकट स्थित गोदामों में प्रोसेसिंग एवं पैकिंग केंद्र बनाया जाएगा। प्यौदा रोड पर स्थित गोदामों में बीज केंद्र बनाया जाएगा। वहीं पैकिंग केंद्र में मसालों, दालें, तेल व ड्राई फ्रूट की प्रोसेसिंग करके उनकी पैकिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed