{"_id":"6557d52ce5a1e4fcd60efff6","slug":"hafed-purchased-710-quintals-of-paddy-from-kaithal-and-dhand-mandi-kaithal-news-c-245-1-kht1001-7247-2023-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: हैफेड ने कैथल और ढांड मंडी से खरीदा 710 क्विंटल धान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: हैफेड ने कैथल और ढांड मंडी से खरीदा 710 क्विंटल धान
Sat, 18 Nov 2023 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 18 Nov 2023 02:33 AM IST
विज्ञापन
कैथल। सरकारी खरीद एजेंसी हैफेड ने शुक्रवार को कैथल व ढांड की अनाज मंडी में बासमती किस्म के धान की खरीद शुरू कर दी। खरीद शुरू होते ही बारीक धान के भाव में भी तेजी आई है। हैफेड ने पहले दिन दोनों अनाज मंडियों से करीब 710 क्विंटल बासमती धान 5900 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीदा है। हैफेड की खरीद के बाद मंडियों में जहां बासमती धान छह हजार रुपये प्रति क्विंटल बिका, वहीं 1121 के भाव 4700 रुपये, मुच्छल के भाव चार हजार रुपये प्रति क्विंटल और 1718 किस्म के भाव भी 4500 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंंच गए हैं।
बता दें कि दो दिन पहले तक बासमती व 1121 के भाव में 100 से 150 रुपये की कमी आई थी। पिछले सप्ताह तक बासमती धान 6500 रुपये प्रति क्विंटल तक बिका था, वहीं 1121 के भाव 4600 रुपये प्रति क्विंटल तक मिले थे। आढ़तियों का कहना है कि धान के सीजन में भाव में उतार-चढ़ाव आता रहता है। जहां दो दिन पहले भाव कम थे, वहीं अब हैफेड के आने के बाद भाव में फिर से तेजी आई है। हैफेड के जिला प्रबंधक सुरेश कुमार ने बताया कि हैफेड ने ढांड व कैथल अनाज मंडी से बासमती धान की खरीद की है। पहले दिन 710 क्विंटल धान 5900 रुपये प्रति क्विंटल खरीदा है।
-- -- -- -- -- -- -- -