फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   haadase mein pulis karmachaaree sahit teen kee maut

हादसे में पुलिस कर्मचारी सहित तीन की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
haadase mein pulis karmachaaree sahit teen kee maut
haadase mein pulis karmachaaree sahit teen kee maut - फोटो : Kaithal
शनिवार को दो सड़क हादसों में एक पुलिस कर्मचारी सहित तीन की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने दोनों मामलों में कार्रवाई आरंभ कर दी है। पहली घटना में गांव बलवंती के पास एक कार व बाइक की भीषण भिड़ंत में बाइक सवार दो की मौत हो गई। दूसरे मामले में गांव उझाना के निकट बाइक सवार पुलिस कर्मचारी की सड़क हादसे में मौत हुई है।
विज्ञापन

पहले मामले में गांव नौच निवासी दिवान चंद (49) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह खेती बाड़ी का काम करता है। 15 अक्तूबर को संजू शर्मा व धर्मपाल निवासी गांव नौच के साथ आपस में लड़ाई झगड़ा हो गया था। इस संदर्भ में गांव की पंचायत 16 अक्तूबर को पुलिस चौकी क्योड़क में आई हुई थी। दोनों पक्षों में आपस में समझौता होने के बाद वे गांव नौच की ओर जा रहे थे। मोटरसाइकिल बलराज चला रहा था। उसके पीछे रामदिया व सतपाल निवासीगण नौच बैठे हुए थे।
विज्ञापन

वह मोटरसाइकिल पर सवार होकर उनके पीछे-पीछे जा रहा था। इसके बाद जैसे ही वे बलवंती मोड मेन हाइवे सड़क क्योड़क पर पहुंचे तो पिहोवा की ओर से आ रहे कार चालक ने बलराज की मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बलराज, सतपाल व रामदिया मोटरसाइकिल सहित सड़क पर गिर गए। कार चालक तीनों को मोटरसाइकिल सहित घसीटते हुए काफी दूर तक ले गया। फिर कार चालक मौके से फरार हो गया। इस हादसे में रामदिया (70) व सतपाल( 68) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बलराज (32) गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया। दोनों मृतक मेहनत मजदूरी करते थे। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी घटना के संबंध में गांव बलवंती पुलिस कर्मचारी की मौत हुई है। उसके चाचा नरसी ने बताया कि उसका छोटा भाई 36 वर्षीय सुखपाल हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल था। वह पंचकूला में कार्यरत था। अवकाश के चलते वह शनिवार को कैथल में बैंक के काम से गया था। जैसे ही वह गांव उझाना के पास पहुंचा तो एक अज्ञात वाहन चालक ने तेजगति और लारवाही से चलाते हुए उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे घायलावस्था में अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed