{"_id":"682789046302a0de500e9434","slug":"gymnastics-sports-nursery-selection-trials-on-20th-kaithal-news-c-18-1-knl1004-648436-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: जिम्नास्टिक खेल नर्सरी के चयन ट्रायल 20 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: जिम्नास्टिक खेल नर्सरी के चयन ट्रायल 20 को
Sat, 17 May 2025 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 17 May 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। खेल विभाग हरियाणा की विभिन्न खेल नर्सरियों के अंतर्गत जिम्नास्टिक खेल के चयन ट्रायल 20 मई को आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी जिला खेल अधिकारी राजरानी ने दी।
उन्होंने बताया कि ये ट्रायल सुबह 9 बजे चौधरी छोटूराम इंडोर स्टेडियम, कैथल में आयोजित होंगे। इच्छुक खिलाड़ी (लड़के और लड़कियां) समय पर निर्धारित स्थान पर उपस्थित होकर ट्रायल में भाग ले सकते हैं।
आयु सीमा व दस्तावेज अनिवार्य
ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की आयु दो वर्गों में होनी चाहिए ः-
8 से 14 वर्ष और 15 से 19 वर्ष। प्रतिभागियों को ट्रायल के समय अपने साथ निम्नलिखित में से कोई दो मूल दस्तावेज लाना अनिवार्य है : जन्म प्रमाण पत्र, दसवीं कक्षा की मार्कशीट, आधार कार्ड, रिहायशी प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो। राजरानी ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों को विभाग द्वारा नियुक्त प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में नियमित प्रशिक्षण दिया जाएगा।