फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Guru Tegh Bahadur's sacrifice reminds us of our duties: Major Singh

गुरु तेग बहादुर का बलिदान दिलाता है कर्तव्यों की याद : मेजर सिंह

Tue, 18 Nov 2025 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 18 Nov 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Guru Tegh Bahadur's sacrifice reminds us of our duties: Major Singh
प्रतियोगिता में विजेता छात्र-छात्राएं। - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गुहला-चीका। भारत विकास परिषद शाखा चीका की ओर से मंगलवार को गुरु तेग बहादुर के बलिदान दिवस पर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य सरदार मेजर सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में दीप प्रज्वलित कर किया। अध्यक्षता भाविप शाखा के अध्यक्ष प्रेम सिंह पूनिया ने की।

मुख्य अतिथि सरदार मेजर सिंह ने कहा कि गुरु तेग बहादुर ने धर्म और देश की रक्षा के लिए जिस अद्वितीय साहस और आत्मबलिदान का परिचय दिया, वह हमेशा समाज को कर्तव्यनिष्ठा और त्याग की भावना के लिए प्रेरित करता रहेगा। शाखा अध्यक्ष प्रेम पूनिया ने बताया कि प्रतियोगिता में 19 राजकीय स्कूलों और 34 निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन


मंच संचालन प्रकल्प प्रभारी परमानंद गोयल ने किया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों के भाषण गुरुजी के बलिदान का ऐतिहासिक महत्व, यात्राएं, ‘हिंद की चादर’ की पदवी, शिक्षाओं का आधुनिक जीवन में महत्व और समाज को उनकी देन जैसे विषयों पर केंद्रित रहे। प्रतिभागियों ने गुरु तेग बहादुर के जीवन की प्रेरक झलकियों को अत्यंत हृदयस्पर्शी अंदाज में प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में डॉ. विनोद गुप्ता ने भारत विकास परिषद के उद्देश्यों और सेवा कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक कुमार का आयोजन को सफल बनाने में विशेष योगदान रहा। निर्णायक मंडल में सेवानिवृत्त अध्यापक मलकीत सिंह, लेफ्टिनेंट शेरगिल और मनदीप सिंह शामिल रहे।

प्रतियोगिता परिणामों में ज्ञानदीप स्कूल की सुखमनदीप कौर प्रथम, ग्रेवाल स्कूल कमहेड़ी की हरसिमरत कौर द्वितीय और कोहिनूर एकेडमी टटियाना की अश्मीत कौर तृतीय रहीं। अकाल अकादमी भूंसला की सिमरनजीत कौर, कन्या स्कूल की सिमरत तथा अकाल अकादमी भूंसला की एकमजोत को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। विजेताओं को स्मृति चिन्ह और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम के समापन पर शाखा की संस्कार संयोजक डॉ. निधि बंसल ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर शाखा संरक्षक डॉ. विनोद गुप्ता, मुरारीलाल गुप्ता, रवींद्र गर्ग बॉबी, डॉ. सरिता भाटला, सुनील दत्त, अमित महाजन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed