फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Guru Tegh Bahadur is a symbol of protection of humanity: Gangwa

Kaithal News: मानवता की रक्षा के प्रतीक हैं गुरु तेग बहादुर ः गंगवा

Fri, 14 Nov 2025 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 14 Nov 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Guru Tegh Bahadur is a symbol of protection of humanity: Gangwa
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल।  हरियाणा आर्ट एंड कल्चर विभाग की ओर से आर.के.एस.डी. कॉलेज परिसर में श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित एक भव्य “हिंद की चादर” लाइट एंड साउंड शो का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी का जीवन त्याग, बलिदान और मानवता की रक्षा का प्रतीक है। उन्होंने किसी एक धर्म के लिए नहीं, बल्कि पूरे मानव समाज की धार्मिक स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व अर्पित किया। उनका बलिदान राष्ट्र की अस्मिता और एकता का अमर प्रतीक है।
विज्ञापन


कार्यक्रम में पूंडरी विधायक सतपाल जांबा और भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी विशिष्ट अतिथि रहे। विधायक सतपाल जांबा ने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी ने सिर दे दिया, पर धर्म को झुकने नहीं दिया। उनका जीवन हमें यह सिखाता है कि सत्य का मार्ग कठिन अवश्य है, पर वही अमरता की राह है। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी वर्षगांठ को पूरे राज्य में श्रद्धा और गौरव के साथ मना रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्यभर में चार श्रद्धा यात्राएं निकाली जा रही हैं, जो 25 नवंबर को कुरुक्षेत्र पहुंचेंगी। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं शामिल होकर गुरु तेग बहादुर जी को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। आधुनिक तकनीक से जीवंत हुई गुरु साहिब की गाथा लाइट एंड साउंड शो में आधुनिक तकनीक, लेजर लाइट्स और 3डी प्रोजेक्शन के माध्यम से “हिंद की चादर” गुरु तेग बहादुर जी के जीवन, शिक्षाओं और बलिदान को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा, हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य बलविंद्र सिंह भिंडर व मेजर सिंह गुहला, भाजपा नेता यशपाल प्रजापति, मुनीश शर्मा, आयुष गर्ग, अवधेश, प्रवीण प्रजापति, एसडीएम अजय कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed