फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Guru Ravidas Sabha protested in Pundri to get the FIR cancelled.

Kaithal News: प्राथमिकी रद्द करवाने के लिए पूंडरी में गुरु रविदास सभा ने किया प्रदर्शन

Thu, 12 Feb 2026 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 12 Feb 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Guru Ravidas Sabha protested in Pundri to get the FIR cancelled.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी। वक्फ बोर्ड की जमीन पर कथित कब्जे के प्रयास के मामले में दर्ज एफआईआर को रद्द करवाने की मांग के लिए गुरु रविदास सभा पूंडरी के सदस्यों ने प्रदर्शन किया। एसपी से मिलने के बाद उन्होंने कहा कि जिनका मामले से कोई लेना-देना नहीं है, उनके नाम एफआईआर से हटाए जाएं।

सभा से जुड़े बाबूराम, सोनू, बल्लू, सतीश, रोशन, बिमला और सुनीता ने बताया कि शहर में स्थित गुरु रविदास मंदिर के गेट के पास कुछ लोगों ने खोखा रखकर कब्जा कर रखा था। संगत द्वारा उस खोखे को हटवा दिया गया, लेकिन इसके बावजूद सभा के सदस्यों के खिलाफ दर्ज केस रद्द नहीं किया गया है। उन्होंने मांग की कि निर्दोष लोगों को राहत दी जाए और आगामी समागम को देखते हुए मंदिर के गेट निर्माण कार्य में प्रशासन सहयोग करे।
विज्ञापन


वक्फ बोर्ड का पक्ष ः वक्फ बोर्ड कैथल के सहायक अधिकारी नसीम अहमद ने अपनी शिकायत में बताया कि हाबड़ी रोड, पूंडरी स्थित वक्फ संपत्ति पर किराएदार नियमित रूप से किराया अदा कर रहे हैं। इसी संपत्ति में से लगभग 16 वर्ग गज क्षेत्र सौरभ नामक किराएदार को व्यावसायिक प्रयोजन के लिए पट्टे पर आवंटित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस में दर्ज है मामला ः शिकायत के अनुसार 2 फरवरी की रात सुरेश, साहिल और सतीश नामक व्यक्तियों ने सौरभ के 16 वर्ग गज के खोखे को जबरन हटा दिया और वक्फ संपत्ति पर अवैध कब्जे का प्रयास किया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपियों ने बोर्ड की अन्य दुकानों पर भी कब्जा करने की कोशिश की। वहीं सौरभ, रवि, सन्नी, सुभाष पंचाल, रजवंत और रजनीश ने बताया कि उन्होंने वक्फ बोर्ड से दुकानें किराए पर ले रखी हैं और वे नियमित किराया अदा कर रहे हैं, लेकिन सभा द्वारा उन्हें परेशान किया जा रहा है। मामले की जांच पूंडरी थाना पुलिस कर रही है।

क्या है मामला

पांच दिन पहले मंदिर के सामने स्थित वक्फ बोर्ड की जमीन पर कुछ लोगों द्वारा दीवार खड़ी करने का प्रयास किया गया। सूचना मिलने पर वक्फ बोर्ड अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर काम रुकवाया और पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने दो नामजद समेत 33 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed