फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Guru Brahmanand Chowk in Pundri, also sitting in front of Rajound Mandi

Kaithal News: पूंडरी में गुरु ब्रह्मानंद चौक, राजौंद मंडी के सामने भी बैठे

Tue, 08 Oct 2024 04:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 08 Oct 2024 04:27 AM IST
विज्ञापन
Guru Brahmanand Chowk in Pundri, also sitting in front of Rajound Mandi
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी/राजौंद। धान की सरकारी खरीद न होने के चलते किसानों ने सोमवार दोपहर करीब 12 बजे पूंडरी के गुरु ब्रह्मानंद चौक पर जाम लगा दिया। इसे बाद किसानों ने शाम करीब छह बजे जाम खोला। जाम के कारण चौक पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई और आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उधर, राजौंद अनाज मंडी में धान की फसल की सरकारी खरीद न होने पर किसानों ने मंडी के सामने दो घंटे तक जाम लगाए रखा।

गुरु ब्रह्मानंद चौक पर जाम का नेतृत्व कर रहे भाकियू के युवा प्रधान विक्रम कसाना ने कहा जब तक किसानों का धान नहीं खरीदा जाएगा तब तक किसान सड़क से नहीं उठेंगे और लगता है आज किसानों की रात चौक पर ही कटेगी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बलबीर सिंह मौके पर पहुंचे और किसानों को समझा बुझाकर जाम खोलने की अपील की लेकिन किसान जाम खोलने के लिए राजी नहीं हुई।
विज्ञापन


जाम की सूचना मिलने के बाद एडीसी दीपक व डीडीपीओ कंवर दमन भी मौके पर पहुंचे और धान की खरीद जल्द शुरू करवाने की बात कहकर किसानों से जाम खोलने की अपील भी की। किसानों का कहना था कि वे पिछले कई दिनों से पीआर धान लेकर मंडियों में आए हुए है। लेकिन सरकारी खरीद शुरू न होने के कारण उनकी फसल के खरीद नहीं हो रही, स्थिति ये है कि मंडियां धान से अटी पड़ी है और मजबूरी में किसानों को धान मंडियों से बाहर डालना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाराज किसानों का कहना था कि पहले सरकार ने 23 सितंबर से धान की सरकारी खरीद की घोषणा की थी फिर एक अक्तूबर से खरीद शुरू करने की। लेकिन उसके बावजूद अभी तक खरीद शुरू नहीं हो पाई है। जाम में लगाए गए धरने को किसान नेताओं के साथ-साथ निर्दलीय प्रत्याशी सतबीर भाणा ने भी संबोधित किया। इस बीच किसानों को समस्या आ रही है, वे अपनी फसल को लेकर मंडियों में बैठे है उनकी फसल सरकार के सभी मानदंडों पर भी खरा उतर रही है लेकिन खरीद का इंतजार है।

किसानों को ये भी चिंता सता रही है कि एक अक्तूबर तक कही मौसम न खराब हो जाए और मंडियों और खेतों में खड़ा किसानों का धान खराब न हो जाए। किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की धान की खरीद जल्द से जल्द शुरू करने की मांग की। सरकार ने पीआर धान का समर्थन मूल्य बी ग्रेड 2300 रुपए और ए ग्रेड का 2320 निर्धारित किया हुआ है। लेकिन खरीद शुरू न होने के कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मौके पर गुरनाम फरल, विक्रम दुसैन, रामपाल मुंदड़ी, भीम सिंह खनौदा, आशु कौल, सतपाल पूंडरी व मंजीत करोड़ा सहित कई किसान मौजूद रहे।

उधर, राजौंद अनाज मंडी में भी नाराज किसानों ने मंडी के सामने दो घंटे तक जाम लगाए रखा। थाना प्रभारी इंद्र सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंची। उन्होंने किसानों को समझाने की काफी कोशिश की, लेकिन किसान अपनी जिद पर अड़े रहे की जब तक धान खरीद शुरू नहीं होती वह जाम नहीं खोलेंगे।

थाना प्रभारी इंद्र सिंह द्वारा खरीद एजेंसी के प्रबंधक से बात की गई और मौके पर हरियाणा वेयर हाउस के प्रबंधन दीपक कुमार को बुलाया गया। जिसने किसानों से कहा कि 17 प्रतिशत नमी की सारी धान खरीद ली जाएगी। जिस पर किसानों ने आश्वासन के बाद जाम खोल दिया। नाराज किसानों का आरोप था कि लगातार एक तारीख से मंडी में धान लेकर बैठे हैं जिसमें कुछ किसान 30 सितंबर से भी बैठे हैं। 8 दिन तक भी धान की खरीद नहीं हो रही जिससे वह यहां 24 घंटे मंडी में अपनी धान की फसल के पास बैठने को मजबूर हो रहे हैं जबकि उनकी कटाई का काम भी खेतों में चल रहा है।


बार-बार कहने के बावजूद किसानों की धान की खरीद सही नहीं हो रही। कहा कि कभी धान में नमी कम बता दी जाती है तो कभी ज्यादा बता दी जाती हैं। इस तरह परेशान होकर मजबूर होकर जाम लगाने को विवश हो जाते हैं। उधर, आढ़तियों ने कहा कि जो धान खरीदी गई है, उसका उठान धीमा चल रहा है। अभी तो मंडी में पूरी तरह सीजन शुरू भी नहीं हुआ मंडी धान से भर भी गई है अगर शीघ्र उठान नहीं हुआ तो मंडी में धान की फसल डालने के लिए जगह नहीं बचेगी। किसानों ने कहा कि अगर खरीद में किसी ने भी आना-कानी की तो वह फिर से जाम लगाने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed