{"_id":"65e7732c4a6c410cc3058434","slug":"gurmeet-selected-for-world-university-games-kaithal-news-c-18-1-knl1004-341788-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए गुरमीत का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए गुरमीत का चयन
Wed, 06 Mar 2024 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 06 Mar 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। शिक्षा भारती फाउंडेशन की ओर से संचालित शिक्षा भारती विद्या निकेतन कलायत के हैंडबॉल खिलाड़ी गुरमीत का चयन भारतीय यूनिवर्सिटी की टीम में हुआ है। गुरमीत 26 से 30 जून 2024 को स्पेन में होने वाली प्रतियोगिता में भारत की टीम का प्रतिनिधित्व करेगा।
गुरमीत का चयन 27 से 29 फरवरी तक महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी कोट्टायम केरला में हुई प्रतियोगित में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर हुआ है। गुरमीत इस टीम में गोलकीपर की भूमिका निभाएगा। वह इससे पहले भी हरियाणा प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए सीनियर व जूनियर नेशनल हैंडबॉल चैंपियनशिप में कई बार मेडल जीत चुका है।
पिछले वर्ष भी कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी कुरुक्षेत्र की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए करते हुए ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी में गोल्ड मेडल जीत चुका है। वर्ष 2021 में खेलो इंडिया यूथ गेम्स में भी गुरमीत ने सिल्वर मेडल जीता था। इस अवसर पर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष कुलदीप सिंह व निदेशक जितेंद्र सिंह, खेल निदेशक वीरेंद्र सिंह व प्रिंसिपल श्रीकांत आर्यन ने खिलाड़ी गुरमीत व उसके अभिभावकों को बधाई दी है।
विज्ञापन
गुरमीत के हैंडबॉल प्रशिक्षक राज धारीवाल व सतीश ने सारा श्रेय विद्यालय व उसके अध्यापकों को दिया है। इस मौके पर मुख्य अतिथि रही जिला खेल अधिकारी सुमन मलिक ने कहा कि कामयाब होने के लिए कड़ी मेहनत करने की जरूरत होती है। इस अवसर पर हैंडबॉल प्रशिक्षक राजेश कुमार प्रशांत राय सुनील दिलावर सिंह गुरमेल पिंकी विजय कुमार व अजय मौजूद रहे।