फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Guriya Day celebrated with Shabad and Ardas

Kaithal News: शबद और अरदास के साथ मनाया गुरियाई दिवस

Sat, 13 Sep 2025 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 13 Sep 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Guriya Day celebrated with Shabad and Ardas
गुहला -चीका में अकाल अकादमी भुंसलां में आज गुरु अंगद देव जी का गुरियाई दिवस मनाया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गुहला-चीका। अकाल अकादमी भुंसला में शुक्रवार को गुरु अंगद देव जी का गुरियाई दिवस श्रद्धा, आदर और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। प्रिंसिपल गुरजीत कौर की अगुवाई में विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं और अध्यापकों ने इस धार्मिक कार्यक्रम में भाग लिया और गुरु जी की शिक्षाओं को याद कर अपने आध्यात्मिक विकास के लिए प्रेरणा ली।

कार्यक्रम की शुरुआत पवित्र शबद गायन से हुई, जिसमें छात्रों ने अपनी मधुर वाणी से पूरे वातावरण को आध्यात्मिक रंगों से भर दिया। इसके बाद अरदास कर गुरु अंगद देव जी से आशीर्वाद की प्रार्थना की गई।
विज्ञापन


छात्रों ने गुरु जी द्वारा दी गई शिक्षाओं पर विचार साझा किए, जिनमें गुरुमुखी लिपि का विकास, समाज में शिक्षा का प्रचार, सेवा, संयम, अनुशासन और एकता का संदेश शामिल था। अध्यापक सतगुर सिंह, अमृतपाल सिंह, जसप्रीत कौर सहित अन्य स्टाफ सदस्यों ने कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने छात्रों को गुरु जी के आदर्शों को अपने दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया और बताया कि उनकी शिक्षाएँ न केवल धार्मिक हैं, बल्कि नैतिकता और चरित्र निर्माण के लिए भी महत्वपूर्ण हैं।


प्रिंसिपल गुरजीत कौर ने अपने संदेश में कहा कि गुरु अंगद देव जी ने समाज में शिक्षा का प्रसार करके अनेक लोगों को ज्ञान का मार्ग दिखाया। उन्होंने छात्रों को अपने जीवन में नम्रता, सेवा और समर्पण को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का समापन सभी की भलाई, समाज की प्रगति और देश की शांति के लिए अरदास के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed