फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Gurdwara Sangharsh Committee Haryana will contest Haryana Sikh Gurdwara Management Committee elections in 25 wards.

Kaithal News: 25 वार्डों में हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का चुनाव लड़ेगी गुरुद्वारा संघर्ष कमेटी हरियाणा

Fri, 27 Dec 2024 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 27 Dec 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
Gurdwara Sangharsh Committee Haryana will contest Haryana Sikh Gurdwara Management Committee elections in 25 wards.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के 19 जनवरी 2025 को होने वाले चुनाव को लेकर अब सरगर्मियां बढ़ने लगी है। इसके तहत अब विभिन्न संगठनों की ओर से चुनाव लड़ने के लिए रणनीति बनाई जा रही है। इसी कड़ी में वीरवार दोपहर के समय डोगरा गेट स्थित नीम साहिब गुरुद्वारा में गुरुद्वारा संघर्ष कमेटी हरियाणा के सदस्यों ने चुनाव के संदर्भ में बैठक की। इसमें निर्णय लिया गया कि गुरुद्वारा संघर्ष कमेटी 40 में से 25 वार्डों में हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का चुनाव लड़ेगी। यह जानकारी गुरुद्वारा संघर्ष कमेटी के प्रधान जसबीर सिंह भट्टी ने दी है।

उन्होंने बताया कि उनके संगठन ने प्रदेश के 40 में से 25 वार्डों में चुनाव लड़ा जाएगा। इन वार्डों में कैथल जिले के सभी तीन वार्ड शामिल हैं। बताया कि चुनाव लड़ने वाले इच्छुक सदस्यों के उनके पास आवेदन भी आ चुके हैं। इन आवेदनों की जांच के लिए संगठन ने एक सात सदस्यीय कमेटी का गठन किया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वे ऐसे सदस्यों को कमेटी में लाना चाहते हैं तो बिना किसी स्वार्थ के गुरुघरों की सेवा कर करे। बताया कि कुछ वार्डों में आजाद उम्मीदवारों का भी उनके संगठन को समर्थन मिला है। सात सदस्यीय कमेटी में चेयरमैन हरपाल सिंह पाली, सदस्य बलदेव सिंह बल्ली, सुखबीर सिंह सहित अन्य सात सदस्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




ब्लॉक स्तर पर वोट बनाने की मांग

प्रधान ने बताया कि चुनाव की प्रक्रिया के तहत चुनाव आयोग ने 10 जनवरी तक नए वोट बनाने के लिए एक पत्र जारी किया है। इसमें डीसी को नए वोट बनाने का अधिकार दिया है। कहा कि जिला स्तर पर लोगों को डीसी के पास पहुंचना कई बार संभव नहीं हो पाता है। इसलिए उनकी सरकार से मांग है कि ऐसी व्यवस्था की जाए कि खंड स्तर पर लोग अपना वोट बनवा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed