Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Guhla MLA Ishwar Singh opens front against former Deputy Chief Minister Dushyant Chautala

Haryana: गुहला के विधायक ने पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के खिलाफ खोला मोर्चा, वादाखिलाफी के आरोप लगाए

Sat, 27 Apr 2024 08:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Updated Sat, 27 Apr 2024 08:39 AM IST
सार

कैथल के गुहला के विधायक ईश्वर सिंह ने दुष्यंत चौटाला पर वादाखिलाफी के आरोप लगाते हुए साफ किया कि जल्द ही उनके पुत्र अब कांग्रेस पार्टी का दामन थामेंगे। चौटाला पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब उन्होंने पार्टी ज्वाइन की थी तो प्रदेश में जजपा का कोई अस्तित्व नहीं था,

विज्ञापन
Guhla MLA Ishwar Singh opens front against former Deputy Chief Minister Dushyant Chautala
पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला - फोटो : Twitter

विस्तार

कैथल के गुहला के विधायक ईश्वर सिंह ने पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को चीका स्थित अपने निवास पर बुलाई गई पत्रकार वार्ता में विधायक ईश्वर सिंह जहां दुष्यंत चौटाला पर जमकर बरसे तो उनमें मंत्री न बनाए जाने का दर्द भी छलका। इस दौरान उनके साथ जजपा छोड़ चुके डेयरी विकास संघ के पूर्व चेयरमैन रणधीर सिंह भी मौजूद थे।

विज्ञापन


विधायक ईश्वर सिंह ने दुष्यंत चौटाला पर वादाखिलाफी के आरोप लगाते हुए साफ किया कि जल्द ही उनके पुत्र अब कांग्रेस पार्टी का दामन थामेंगे। चौटाला पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब उन्होंने पार्टी ज्वाइन की थी तो प्रदेश में जजपा का कोई अस्तित्व नहीं था, उसके बावजूद वे 2019 के चुनाव में कैथल जिले से अकेले विधायक विजयी हुए थे। ईश्वर सिंह ने कहा कि उन्हें सरकार में मंत्री बनाने की चर्चाएं कई दिनों तक चलती रही लेकिन आखिर में दुष्यंत ने उन्हें किनारे कर जूनियर विधायकों को मंत्री बना दिया।
विज्ञापन


नाराज ईश्वर सिंह ने कहा कि गुहला की टूटी सड़कों का मुद्दा लेकर वे कई बार दुष्यंत चौटाला के पास गए, लेकिन पीडब्ल्यूडी मंत्री होने के बावजूद दुष्यंत ने गुहला की सड़कों का निर्माण नहीं करवाया।जिसके चलते यहां के लोगों को लंबे समय तक दिक्कतें झेलनी पड़ी और उन्हें राजनैतिक नुकसान हुआ। ईश्वर सिंह ने कहा कि दुष्यंत के अहंकार के चलते जजपा आज इस हालत में पहुंच गई है कि उनके पास लोकसभा का चुनाव लड़ने के लिए 10 उम्मीदवार तक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में विधायक ने कहा कि गुहला में हुए सभी चुनाव वे अपने दम पर जीते हैं। विधायक और अध्यक्ष बनाने में जजपा या दुष्यंत का कोई योगदान नहीं था। विधायक ईश्वर सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए जितनी भी पार्टियों के प्रत्याशी चुनाव मैदान में है, उनके पास इस क्षेत्र के विकास को लेकर कोई विजन नहीं है। ये नेता सिर्फ वोट बटोरने आए है और चुनाव के बाद कभी नजर नहीं आएंगे।


ईश्वर सिंह ने कहा कि वे उसी प्रत्याशी को अपना समर्थन देंगे जो गुहला व सीवन में बाईपास का निर्माण जल्द करवाने, कैथल से चीका तक फोरलेन सड़क निर्माण के लिए वन विभाग से मंजूरी दिलाने, हरिद्वार से चीका तक बनने वाले एक्सप्रेस वे का जल्द निर्माण करवाने, घग्गर नदी से होने वाले नुकसान का स्थायी हल करवाने का ठोस वायदा करेगा। डेयरी विकास संघ के पूर्व चेयरमैन रणधीर सिंह से जब जजपा छोड़ने के मुद्दे पर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि अब जजपा की दुकान में बेचने के लिए कोई सामान नहीं बचा है। रणधीर सिंह ने कहा कि वे अपने समर्थकों के साथ राय शुमारी कर जल्द ही कुमारी शैलजा के नेतृत्व में कांग्रेस ज्वाइन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed