फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Grand welcome given to Palki Yatra, Prasad distributed to the Sangat

Kaithal News: पालकी यात्रा का किया भव्य स्वागत, संगत को वितरित किया प्रसाद

Thu, 26 Dec 2024 10:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 26 Dec 2024 10:23 AM IST
विज्ञापन
Grand welcome given to Palki Yatra, Prasad distributed to the Sangat

विज्ञापन
कैथल। श्री साईं रसोई सेवा समिति कैथल की ओर से शहर में ढांड रोड पर अद्वैत स्वरूप आश्रम के बाहर साईं बाबा की पालकी शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया। श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में इस पवित्र यात्रा में भाग लिया।

यह आयोजन साई बाबा के श्रद्धा और सबूरी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने और समाज सेवा का आदर्श प्रस्तुत करने का प्रतीक बन गया। साईं बाबा की पालकी का स्वागत श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा से किया, जिससे पूरे वातावरण में भक्ति और उल्लास का माहौल बन गया।
विज्ञापन


पालकी यात्रा के दौरान संगत के लिए गरमागरम चाय और ब्रेड-पकौड़े का प्रसाद वितरित किया गया। समिति के सदस्य और श्रद्धालु सेवा कार्य में बढ़-चढ़कर योगदान देते हुए निष्ठा और समर्पण का उदाहरण पेश कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


समिति की प्रधान प्रिया ठकराल ने कहा कि साईं बाबा की शिक्षाएं हमें मानवता और सेवा का मार्ग दिखाती हैं। इस आयोजन का उद्देश्य समाज में प्रेम, शांति और सेवा का संदेश फैलाना है। यह आयोजन न केवल साई बाबा के प्रति श्रद्धा का प्रतीक बना, बल्कि समाज में सेवा, एकता और समर्पण की भावना को भी प्रोत्साहित करने का कार्य किया।

इस मौके पर शालू, गीता, सुषमा, खुशी, सारिका, सपना, वंदना, योग्य, नायरा, ललित, राजेश, अमित, प्रकाश, हैप्पी, दिनेश आदि मौजूद रहे। संवाद

भमोरा। फाईल फोटो अंजली

भमोरा। फाईल फोटो अंजली- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed