{"_id":"675b40b9b79ffceb94096294","slug":"gram-panchayat-accuses-electricity-corporation-of-negligence-will-submit-memorandum-to-minister-kaithal-news-c-18-1-knl1004-538651-2024-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: ग्राम पंचायत ने बिजली निगम पर लापरवाही का लगाया आरोप, मंत्री को सौंपेंगे ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: ग्राम पंचायत ने बिजली निगम पर लापरवाही का लगाया आरोप, मंत्री को सौंपेंगे ज्ञापन
Fri, 13 Dec 2024 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 13 Dec 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। क्योड़क गांव में 11 हजार वोल्टेज की हाइटेंशन तार की चपेट में आने से 29 वर्षीय सोनू की मौत पर ग्राम पंचायत ने बिजली निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया है। इस मामले में गांव में वीरवार को एक पंचायत हुई। इसमें शुक्रवार को होने वाली जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में अनिल विज को ज्ञापन सौंपने का फैसला लिया है।
इस पंचायत में गांव के सरपंच जसबीर सिंह ने बताया कि गांव में पिछले कई साल से बिजली के तारों से हादसों का भय बना रहता है। कुछ दिन पहले ही युवक सोनू की बिजली के तार की चपेट में आने से मौत हो गई थी। इस बारे में निगम के अधिकारियों से भी मुलाकात की गई, लेकिन अधिकारियों ने भी कोई ध्यान नहीं दिया। अब ग्रामीण बिजली मंत्री अनिल विज से मुलाकात करेंगे।
यह है पूरा मामला
कुछ दिन पहले ही बिजली के तार की चपेट में आने के बाद करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई थी। मृतक की पहचान गांव क्योड़क के 29 वर्षीय सोनू के रूप में हुई थी। सोनू गांव में ही टायर पंचर और पीतल गैस वेल्डिंग का काम करता था। गत दो दिसंबर को वह स्कूल की बस के ऊपर भी काम देखने के लिए सोनू चढ़ गया था। जैसे ही सोनू बस के ऊपर चढ़ा तो उसका सिर ऊपर से गुजर रही हाइटेंशन तारों से छू गया। इसके बाद उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने इत्तेफाकिया कार्रवाई की थी।

कुरुक्षेत्र। प्रतिभागियों को संबोधि करती हुई समिति अध्यक्ष डॉ. सुनीता सिरोहा। संवाद