फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Grain markets are experiencing a slow pace of lifting, with paddy spilling onto the roads.

Kaithal News: अनाज मंडियों में उठान की रफ्तार बेहद धीमी, सड़कों तक फैला धान

Fri, 03 Oct 2025 03:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 03 Oct 2025 03:19 AM IST
विज्ञापन
Grain markets are experiencing a slow pace of lifting, with paddy spilling onto the roads.
कैथल। अनाज मंडी कैथल में वीरवार को भी धान की फसल के उठान की रफ्तार धीमी रही। इससे अनाज मंडी में चारों तरफ धान के ढेर लगे हुए दिखाई दिए। इसके अलावा मंडियों के गेट के बाहर तक धान फैला हुआ है। इससे किसानों व आढ़तियों को बहुत परेशानी हो रही है। लिफ्टिंग में देरी होने का कारण ट्रकों के गेट पास बनने में आ रही दिक्कतों को बताया जा रहा है।
विज्ञापन

खेतों में कटाई के साथ अनाज मंडी में धान की आवक शुरू हो गई है। वहीं मंडी में लिफ्टिंग की रफ्तार धीमी होने से किसानों को गेहूं की फसल सूखे व सुरक्षित स्थान पर उतारने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

इससे किसानों को रेलवे रोड के गेट पर ही सड़क पर ही अपनी फसल उतारनी पड़ रही है। मंडी में फसल बेचने आए किसानों ने कहा कि प्रशासन को यहां केवल अपने नियम लागू करने आते हैं, पर किसानों की सुविधा व परेशानी से बचने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। किसानों को गेट पास कटाने में परेशानी आ रही है। वीरवार को शाम सात बजे तक जिले की मंडियों में 45,000 हजार से अधिक मीट्रिक टन की खरीद हो चुकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed