फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Grabbed eight lakh rupees in the name of sending to Canada

Kaithal News: कनाडा भेजने के नाम पर आठ लाख रुपये हड़पे, मामला दर्ज

Sun, 12 Mar 2023 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 12 Mar 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Grabbed eight lakh rupees in the name of sending to Canada
कैथल। एक व्यक्ति से कनाडा भेजने के नाम पर आठ लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक महिला सहित तीन के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में गांव चाबा निवासी मंगत राम ने बताया कि उसके घर मलकपुर निवासी प्रगट सिंह का अक्सर आना-जाना था। प्रगट सिंह ने उससे कहा कि उसकी बुआ का दामाद जालंधर निवासी अमृतपाल इमीग्रेशन का कार्य करता है।

उसने उसके भाई का कनाडा का वीजा लगवा दिया है। यदि वह जाना चाहता है तो वह उसका भी कनाडा का वीजा लगवा देगा। उसने कनाडा में वर्क परमिट के लिए 16 लाख रुपये की मांग की। उससे यह भी कहा कि आधी रकम पहले व आधी रकम वहां जाने के बाद ले लेंगे। इस पर वह सहमत हो गया। आरोपी ने उससे पासपोर्ट, आधार कार्ड, पढ़ाई के कागजात सहित फोटो ले ली।
विज्ञापन


मंगत राम ने बताया कि इसके बाद 10 जनवरी 2022 को प्रगट सिंह उसे चंडीगढ़ सेक्टर 21 ले गया। जहां अमृतपाल से मिलवाया तथा वहां पर उससे प्रगट सिंह ने दो लाख रुपये लेकर अमृतपाल को दे दिए। इसके अलावा 7500 रुपये स्वास्थ्य जांच फीस के नाम पर संतोष कुमारी नामक महिला के खाते में ले लिए। वह आठवीं पास है। इस पर आरोपियों ने उससे कहा कि उसका 10वीं व 12वीं का प्रमाण पत्र बनवाना है। इसके लिए एक लाख रुपये वसूल लिए। यह भुगतान भी उसने संतोष कुमारी के खाते में भेज दी। इसके बाद 20 अगस्त 2022 को 17000, 23 अगस्त को 7000 रुपये, 30 अगस्त को को 70000 अमृतपाल व प्रगट सिंह के कहने पर संतोष कुमारी के खाते में जमा करवा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद प्रगट सिंह उसके घर से दो लाख रुपये ले गया। इसके बाद आरोपियों ने उसे पहले कनाडा, फिर सिंगापुर के वीजे दे दिए। जो फर्जी पाए। उक्त तीनों आरोपियों ने उससे मिलीभगत करके आठ लाख रुपये हड़प लिए। उसने कहा कि उक्त आरोपियों से उसकी आठ लाख रुपये की राशि वापस दिलवाई जाए। पुलिस ने शिकायत के अनुसार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed