{"_id":"66d25de726971d9e0c0892b9","slug":"gp-school-team-won-the-quiz-kaithal-news-c-18-1-knl1004-464256-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: क्विज में जीती जीपी विद्यालय की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: क्विज में जीती जीपी विद्यालय की टीम
Sat, 31 Aug 2024 05:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 31 Aug 2024 05:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। शहर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जिला स्तरीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 35 स्कूलों की टीमों ने भाग लिया। इसमें जीपी विद्यालय कैलरम के विद्यार्थी निखिल, वर्षा कुंडू और स्वीटी बूरा स्क्रीनिंग टेस्ट और ओरल क्विज में प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय व गांव का नाम रोशन किया। विद्यालय के प्रिंसिपल सुभाष शर्मा ने बताया कि बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि पैदा करने के लिए समय समय पर प्रेरित किया जाता है। विद्यालय प्रबंधक जिले सिंह ने बताया कि बच्चों की टीम जोनल प्रतियोगिता में भाग लेगी। उसके बाद राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उन्हें भाग लेने का मौका मिलेगा। संवाद