फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Government witness in murder case receives death threat from abroad

Kaithal News: हत्या मामले में सरकारी गवाह को विदेश से जान की धमकी

Fri, 31 Jan 2025 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 31 Jan 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Government witness in murder case receives death threat from abroad
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। बात्ता गांव में अज्ञात आरोपियों की ओर से हत्या के एक मामले में सरकारी गवाह को विदेश से कॉल करके जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने उसे धमकाते हुए कहा कि यदि वह गवाही देने गया तो उसे वहीं पर मौत के घाट उतार दिया जाएगा।

इससे उसके परिवार में डर का माहौल है। मामले की शिकायत के बाद कलायत थाना की पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

कलायत थाना में बात्ता गांव निवासी दीपक ने शिकायत दी है कि 28 सितंबर 2023 को बात्ता में गांव अवतार नाम के युवक की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में उसे सरकारी गवाह बनाया गया था। 28 जनवरी से उसे विदेशी नंबर से फोन आ रहे हैं और उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन


आरोपियों ने कहा कि यदि अवतार मामले में गवाही दी तो तुम्हें व तुम्हारे परिवार को जान से मार दिया जाएगा। शिकायतकर्ता ने आरोपियों से अपनी जान को खतरा बताया है। कलायत थाना प्रभारी के मुकेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है मामला
बात्ता निवासी दीपक की शिकायत दी थी कि 26 सितंबर 2023 को गांव शक्ति का नकुल के साथ झगड़ा हुआ था। इस संबंध में नकुल की याचिका पर शक्ति व अन्य के विरुद्ध थाना कलायत में मुकदमा दर्ज किया गया।


28 सितंबर 2023 को वह अपने घर से गली में घूमने के लिए गया था। तभी उसके पास एक गाड़ी तेजगति से आई। इसमें पांच लड़के आए और साहिल की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। गाडी में से नकुल, योगेश, अजय, हनी व नीकू सहित अन्य युवक निकले। उन्होंने साहिल पर हमला कर दिया। हमले में साहिल की मौत हो गई थी। इस घटना में वह गवाह बना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed