{"_id":"6786bf17c04906d92b04c64c","slug":"government-should-solve-the-problem-quickly-by-talking-to-farmers-garg-kaithal-news-c-18-1-knl1004-560725-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों से बातचीत कर समस्या का जल्द समाधान करे सरकार : गर्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों से बातचीत कर समस्या का जल्द समाधान करे सरकार : गर्ग
Wed, 15 Jan 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 15 Jan 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
कैथल। अखिल भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव व हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने बयान जारी कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को किसानों से बातचीत करके समस्या का जल्द समाधान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कई सालों से किसान अपनी मांगों के लिए सड़कों पर संघर्ष कर रहे हैं।
गर्ग ने किसान नेता डल्लेवाल की लगातार सेहत खराब होने पर चिंता प्रकट करते हुए कहा कि राष्ट्रीय किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल आमरण अनशन पर 50 दिनों से बैठे है। उनकी सेहत काफी खराब होती जा रही है, जो बहुत बड़ी चिंता का विषय है। गर्ग ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार किसान व आढ़तियों की पूरी तरह से अनदेखी कर रही है।
बजरंग गर्ग ने कहा कि केंद्र सरकार कहती है कि किसान की फसल का एक-एक दाना एमएसपी पर खरीद किया जाएगा। जब सरकार किसान की फसल एमएसपी खरीदने की बात कर रही है तो केंद्र सरकार को फसल एमएसपी पर खरीद करने का कानून बनाने में क्या दिक्कत है। गर्ग ने कहा कि हकीकत में किसान अपनी फसल बेचने के लिए मंडियों में धक्के खा रहे हैं जबकि धान का एमएसपी 2320 रुपये प्रति क्विंटल था। उन्होंने सरकार से सुनवाई को कहा। संवाद