{"_id":"68cdb5e03f2196b24b05b23e","slug":"government-school-shimla-honored-for-excellent-performance-in-ek-ped-maa-ke-naam-kaithal-news-c-245-1-kht1005-138127-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: एक पेड़-मां के नाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राजकीय विद्यालय शिमला सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: एक पेड़-मां के नाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राजकीय विद्यालय शिमला सम्मानित
Sat, 20 Sep 2025 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 20 Sep 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
19केएलटी51: प्राचार्या रश्मि भारद्वाज को सम्मानित करती उपायुक्त प्रीति
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। प्रकृति व पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से चलाई जा रही महत्वाकांक्षी परियोजना ‘एक पेड़-मां के नाम’ में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शिमला को जिला स्तर पर सम्मानित किया गया है।
विद्यालय ने इस परियोजना में 100 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित कर मिसाल कायम की। जिला उपायुक्त डॉ. प्रीति और जिला शिक्षा अधिकारी विजय लक्ष्मी ने संयुक्त रूप से विद्यालय की प्राचार्या रश्मि भारद्वाज और इको क्लब प्रभारी प्रवीण कुमार को सम्मानित किया।
इस सम्मान ने न केवल विद्यालय का गौरव बढ़ाया है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पण को भी नई पहचान दी है। प्राचार्या रश्मि भारद्वाज ने कहा कि यह उपलब्धि सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने बताया कि बच्चों, अभिभावकों और विद्यालय प्रबंधन समिति के सहयोग से ही यह सफलता संभव हो सकी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जिला उपायुक्त और जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देशों का पालन करते हुए विद्यालय परिवार ने संकल्प लिया और उसे पूरा करने के लिए सभी शिक्षकों ने पूरी निष्ठा से कार्य किया। इस अभियान में इको क्लब प्रभारी प्रवीण कुमार की भूमिका विशेष रूप से सराहनीय रही।
प्रवीण कुमार ने कहा कि यह हमारी पूरी टीम के लिए गर्व का क्षण है। अब अगली चुनौती लगाए गए पौधों की देखभाल है, ताकि वे बड़े होकर पर्यावरण को लाभ पहुंचा सकें। साथ ही गांव के अन्य बच्चों को भी इस पहल से जोड़कर पौधे लगाने के लिए प्रेरित करने की योजना बनाई जा रही है। खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश नैन ने विद्यालय की उपलब्धि की सराहना की।