{"_id":"6ab56b6ac0be80aa990ee557","slug":"government-mobile-phone-snatched-from-employee-who-went-to-serve-a-summons-kaithal-news-c-245-1-kht1013-155562-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: समन तामील कराने गए कर्मचारी से सरकारी मोबाइल छीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: समन तामील कराने गए कर्मचारी से सरकारी मोबाइल छीना
विज्ञापन
कैथल। एसडीजेएम गुहला की अदालत में प्रोसेसर सर्वर के पद पर तैनात कर्मचारी से ड्यूटी के दौरान सरकारी मोबाइल छीन लिया। आरोप है कि समन तामील कराने पहुंचे कर्मचारी के साथ एक व्यक्ति ने गाली-गलौज की और मोबाइल छीनकर भाग गया। जाते समय उसे दोबारा समन या पत्र लेकर आने पर जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायत पर चीका थाना पुलिस ने आरोपी राजेश कुमार निवासी पेहवा रोड चीका के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
चीका थाना पुलिस को दी शिकायत में सुभाष कुमार ने बताया कि 23 सितंबर को सीजेएम लीगल ऐड कैथल की अदालत से एक पत्र गुहला अदालत में तामील कराने के लिए आया था। यह पत्र उन्हें संबंधित व्यक्ति को तामील कराने के लिए मार्क किया गया। इसके बाद वह पत्र लेकर संबंधित व्यक्ति की तलाश में निकले। शिकायत के अनुसार राजेश कुमार देवी लाल पार्क के बूथ पर मिला। सुभाष ने उसे पत्र पर हस्ताक्षर करने के लिए कहा तो वह कथित तौर पर तैश में आ गया और गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि राजेश कुमार ने सुभाष की जेब से सरकारी मोबाइल जबरन निकाल लिया और भाग गया। मोबाइल वीवो कंपनी का था और उसमें सिम नंबर 9466455151 लगा था। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी ने धमकी दी कि यदि वह दोबारा कोई समन या पत्र लेकर आया तो उसे जान से मार देगा। शिकायत में कर्मचारी ने आरोपी पर ड्यूटी के दौरान हाथापाई करने और सरकारी काम में बाधा डालने का भी आरोप लगाया है। उसने सरकारी मोबाइल बरामद करने के साथ आरोपी के खिलाफ कार्रवाई और अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की।
चीका थाना प्रभारी राजेश ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मोबाइल की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।