{"_id":"687d5e00fa3629a1b30ee382","slug":"government-iti-students-will-be-taught-the-lesson-of-social-service-kaithal-news-c-245-1-kht1001-135092-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: राजकीय आईटीआई के विद्यार्थियों को पढ़ाया जाएगा समाज सेवा का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: राजकीय आईटीआई के विद्यार्थियों को पढ़ाया जाएगा समाज सेवा का पाठ
विज्ञापन
कमल बहल
कैथल। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से इस साल से प्रदेश के पांच आईटीआई में एनएसएस यूनिट खोलने का निर्णय लिया गया है। निदेशालय की ओर से जारी पत्र के अनुसार ये एनएसएस यूनिट राजकीय आईटीआई कैथल, अंबाला शहर, सोनीपत, करनाल और यमुनानगर में चलाई जाएगी।
विभाग की ओर से जारी पत्र के अनुसार सभी संबंधित जिला मुखिया को आदेश दिए गए हैं कि वह अपने-अपने संस्थान से इसके लिए एनएसएस अधिकारी का चयन करते हुए संस्थान में दो वर्षीय कोर्स करने वाले 110 विद्यार्थियों का एनएसएस यूनिट के तहत पंजीकरण करवाएं।
इससे पहले जिले के विभिन्न राजकीय स्कूलों में ही एनएसएस यूनिट चलाए जा रहे हैं। एनएसएस यूनिट के तहत विद्यार्थियों में राष्ट्र और देश सेवा के प्रति जज्बा पैदा किया जाता है। ये विद्यार्थी जिला व प्रदेश स्तर पर होने वाले विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों व अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों में भागीदारी रहते हुए देश के निर्माण में अहम योगदान देते हैं।
विज्ञापन
एनएसएस की भूमिका को देखते हुए विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से आईटीआई में भी एनएसएस यूनिट चलाने का फैसला लिया गया है। विभाग ने एनएसएस यूनिट चलाने के लिए जिला एनएसएस अधिकारी से संबंध स्थापित करते हुए एक कमेटी का गठन करने के आदेश जारी किए गए हैं, ताकि एनएसएस यूनिट को बेहतरीन तरीके से चलाया जा सके।
अब तक किसी आईटीआई में नहीं एनएसएस यूनिट
राजकीय आईटीआई कैथल के प्रधानाचार्य एवं जिला नोडल अधिकारी सतीश मछाल ने बताया कि निदेशालय के आदेश के अनुसार राजकीय आईटीआई कैथल में एनएसएस यूनिट चलाने के लिए शमशेर सिंह वर्ग अनुदेशक को एनएसएस अधिकारी बनाया गया है। संस्थान में वर्तमान में दाखिला प्रक्रिया जारी है जैसे ही दाखिला प्रक्रिया समाप्त होती है, दो वर्षीय कोर्स में दाखिला लेने वाले 110 विद्यार्थियों का एनएसएस के तहत पंजीकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि एनएसएस यूनिट के तहत विद्यार्थियों को राष्ट्रभक्ति व समाजसेवा का पाठ पढ़ाया जाएगा, ताकि वह एक जिम्मेवार नागरिक बनकर देशसेवा में योगदान दे सकें। अब तक किसी भी आईटीआई में यह व्यवस्था नहीं है।