{"_id":"6a075c85ae3795dae40a9a4d","slug":"government-girls-high-school-dhand-had-100-result-in-10th-class-examination-kaithal-news-c-245-1-kht1007-149372-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: राजकीय कन्या उच्च विद्यालय ढांड का शत-प्रतिशत रहा 10वीं का परीक्षा परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: राजकीय कन्या उच्च विद्यालय ढांड का शत-प्रतिशत रहा 10वीं का परीक्षा परिणाम
विज्ञापन
15 ढांड 01 अव्वल स्थान हासिल करने वाले बच्चों को फूल मानव से स्वागत करते हुए अध्यापकगण।
ढांड । राजकीय कन्या उच्च विद्यालय ढांड का इस वर्ष 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय की सभी 54 छात्राओं ने परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय, अभिभावकों और गांव का नाम रोशन किया। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल बन गया। हिंदी अध्यापक रोशन लाल पंवार ने बताया कि पिछले कई वर्षों की तरह इस बार भी विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शानदार अंक प्राप्त किए हैं। उन्होंने कहा कि यह सफलता छात्राओं की मेहनत, अभिभावकों के सहयोग और अध्यापकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। परीक्षा परिणाम में खुशी जांगड़ा ने 472 अंक प्राप्त कर 94.4 प्रतिशत के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं स्वाती ने 459 अंक (91.8 प्रतिशत) लेकर द्वितीय और प्रिया ने 454 अंक (90.8 प्रतिशत) अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय की अनेक छात्राओं ने मेरिट और प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। छात्राओं की इस उपलब्धि पर विद्यालय स्टाफ और अभिभावकों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
परीक्षा परिणाम की खुशी में विद्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी छात्राओं का फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया और मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया। अध्यापकों ने छात्राओं को भविष्य में भी इसी प्रकार मेहनत कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर विद्यालय इंचार्ज राजीव कुमार, रोशन पंवार, विकास धीमान, सुखबीर शर्मा, हकुमत लाम्बा, अनिल कुमार, जगदीश पीटीआई, राजेन्द्र कुमार, गुलाब सिंह, सुदेश देवी, ज्योति रानी, अनिता देवी, रीना सैनी, वीना कुमारी, सुनीता शर्मा और मीना देवी सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।