Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Government firm stance on corruption Shaili Munjal

भ्रष्टाचार पर सरकार का सख्त रुख : शैली मुंजाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Government firm stance on corruption Shaili Munjal
सीवन। भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन शैली मुंजाल और मार्केट कमेटी के वाइस चेयरमैन विक्रम मुंजाल ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। इस दौरान क्षेत्र के विकास कार्यों, जनसमस्याओं और प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत में शैली मुंजाल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त करने के लिए सख्त रुख अपनाने के निर्देश दिए हैं। भ्रष्टाचार के मामलों में किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा। यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी गलत गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ऐसी प्रशासनिक व्यवस्था चाहते हैं जिसमें लोगों के काम बिना परेशानी और भेदभाव के हों। सरकारी कार्यालयों में पारदर्शिता बनी रहे और लोगों को अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें। शैली मुंजाल ने लोगों से अपील की कि यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी सरकारी काम के बदले अनुचित मांग करता है तो उसकी शिकायत करें। नागरिक सीएम विंडो के माध्यम से भी अपनी शिकायत सरकार तक पहुंचा सकते हैं। उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग से भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed