फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Government departments owe crores of rupees in property tax

Kaithal News: सरकारी विभागों पर प्रापर्टी टैक्स का करोड़ों बकाया

Tue, 28 Oct 2025 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 28 Oct 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Government departments owe crores of rupees in property tax
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। नगर परिषद का प्रापर्टी टैक्स भरने के मामले में सरकारी विभाग भी बकाएदार हैं। करीब 12 करोड़ टैक्स में से दो करोड़ रुपये से अधिक बकाया सरकारी सरकारी कार्यालयों पर हैं, लेकिन इनसे रिकवरी के नाम पर परिषद का अमला कमजोर प्रतीत होता है। जबकि निजी संस्थानों पर कार्रवाई में तेजी किसी से छिपी नहीं है।
हालांकि परिषद की टीम कई बार नोटिस और हाल में विभाग में जा-जाकर टैक्स भरने को कह चुकी है, लेकिन ये सभी प्रयास बे-असर हैं। आरटीओ विभाग, बिजली निगम, आईटीआई, रोडवेज, स्वास्थ्य, प्रशासनिक खंड ही करीब डेढ़ करोड़ और सभी विभागों पर कुल दो करोड़ से अधिक की रिकवरी लंबित है। अगर ये राशि नगर परिषद के खजाने में जमा हो तो शहर के विकास को पंख लगने की संभावना बढ़ेगी, लेकिन परिषद अमला अपनों पर करम और गैरों पर सितम की तर्ज पर कार्य करता दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

जबकि किसी निजी संस्थान पर 50 हजार भी बकाया हो तो सील कर दिया जाता है। दामन बचाने के लिए खानापूर्ति के नोटिस जरूर दिए जाते हैं।
इन विभागों पर बकाया है : आरटीओ विभाग 33.96 लाख, आईटीआई 62.37 लाख, रोडवेज पर 4.75, स्वास्थ्य पर 48.38 लाख, बिजली निगम डिवीजन पर एक लाख से अधिक व अन्य सरकारी विभागों समेत करीब दो करोड़ रुपये लंबित हैं। विभाग की मानें तो पिछले छह माह में सभी भू-स्वामी और सरकारी विभागों से करीब दो करोड़ 30 लाख रुपये की रिकवरी की गई है। जो कि निरंतर जारी है। कुछ सरकारी विभागों ने हाल ही में रिकवरी जमा भी कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed