फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Government committed to providing health services: Dr. Kamal Gupta

Kaithal News: स्वास्थ्य सेवाएं देने को सरकार प्रतिबद्ध

Thu, 25 Jul 2024 05:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 25 Jul 2024 05:52 AM IST
विज्ञापन
Government committed to providing health services: Dr. Kamal Gupta
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि सरकार प्रदेश वासियों को बेहत्तर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं में इजाफा किया जा रहा है। इसी प्रकार सरकारी संस्थाओं में आधारभूत व्यवस्थाओं में निरंतर बढ़ोतरी की जा रही है, जिसका लाभ हर वर्ग के लोगों को प्राप्त हो रहा है।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कमल गुप्ता बुधवार को शहर के विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करने के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। सबसे पहले उन्होंने जनकपुरी काॅलोनी स्थित जिला पार्षद ममता पत्नी बलजीत के घर शिरकत की। जहां उन्होंने आमजन की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को जल्द समाधान करने के निर्देश भी दिए। इसके उपरांत मंत्री डॉ. कमल गुप्ता अमरगढ़ गामड़ी वार्ड नंबर 8 स्थित संजय गुर्जर के निवास स्थान पर पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की। इसके पश्चात उन्होंने ब्राह्मण धर्मशाला के नजदीक नगर पार्षद सीमा पत्नी विनोद सोनी के निवास स्थान पर पहुंचे। उन्होंने मौजूद लोगों से बातचीत की तथा विकास कार्यों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने पिछले 10 सालों में बड़े कदम उठाए हैं।
विज्ञापन


उनके अनुसार प्रदेश सरकार ने हरियाणा एक-हरियाणवी एक की विचारधारा पर चलते हुए प्रदेश में एक समान विकास कार्य करवाने का कार्य किया है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश में सबसे बड़ी पार्टी है, जिसका संगठन मजबूत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर विधायक लीला राम, जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर, नगर परिषद की चेयरपर्सन सुरभि गर्ग, वाइस चेयरपर्सन सीमा देवी, मनीष कठवाड़, आदित्य भारद्वाज, विनस गुप्ता, विनोद सोनी, जितेंद्र टाया, मुनीष शर्मा, कुलदीप, बलवान, मनेजर कश्यप, संदीप भाणा, ममता रानी, जितेंद्र, कर्मबीर फौजी, बलजीत रंगा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed