{"_id":"66a19a0c34defa57d9028a64","slug":"government-college-tops-in-quiz-kaithal-news-c-18-1-knl1004-437824-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: प्रश्नोत्तरी में राजकीय महाविद्यालय अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: प्रश्नोत्तरी में राजकीय महाविद्यालय अव्वल
Thu, 25 Jul 2024 05:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 25 Jul 2024 05:49 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
राजौंद। राजकीय महिला महाविद्यालय करनाल में लीगल लिटरेसी डिवीजन लेवल पर विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। इनमें करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल और पानीपत के महाविद्यालयों ने शिरकत की। राजकीय महाविद्यालय राजौंद की ओर से लीगल लिटरेसी कमेटी के इंचार्ज विक्रम सहायक प्राध्यापक इतिहास की अगुवाई में द्वितीय वर्ष की छात्राओं नैंसी, कीर्ति और ज्योति ने क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। प्राचार्य राममेहर सिंह ने इन विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी ओर भविष्य में इसी तरह बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। संवाद