{"_id":"58503fca4f1c1b666f64aa89","slug":"governer-himachal-pradesh-press-breifing-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में सभी विश्वविद्यालयों व कॉलेजों को किया जा रहा है कैशलेस : आचार्य देवव्रत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में सभी विश्वविद्यालयों व कॉलेजों को किया जा रहा है कैशलेस : आचार्य देवव्रत
ब्यूरो कैथल
Updated Wed, 14 Dec 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
बातीचीत करते आचार्य देवव्रत
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों व कॉलेजों को कैशलेस किया जा रहा है। इन विश्वविद्यालयों व कॉलेजों के छात्र-छात्राओं को इस नई व्यवस्था के बारे में प्रशिक्षित किया जा रहा है। आचार्य देवव्रत गांव जाखौली में प्रगतिशील किसान मनी राम कादियान के निवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में युवा पीढ़ी को संस्कारवान बनाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। युवा पीढ़ी को नशामुक्त वातावरण देने के साथ-साथ स्वच्छ भारत मिशन, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ मुहिम के साथ जोड़ कर इन कार्यक्रमों को सफल बनाने का प्रयास किया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश राजभवन में जो अंग्रेज काल से मयखाना स्थापित था, उसे यज्ञशाला का रूप दिया गया है, जहां रोजाना हवन यज्ञ करके वातावरण को शुद्ध बनाया जाता है। युवा पीढ़ी में ऐसे गुण विकसित करने का प्रयास है कि उनके मन में राष्ट्र के प्रति व मां-बाप के प्रति प्रेम व मान सम्मान की भावना को बढ़ावा मिले।
उन्होंने कहा कि राजभवन स्तर पर ऐसे सामाजिक कार्य शुरू किए गए हैं, जिससे जरूरतमंद व्यक्तियों का ज्यादा से ज्यादा परोपकार हो। आज मानवीय मूल्यों का पतन हो रहा है, जिसके बारे में युवा पीढ़ी गंभीर नहीं है, जिससे समाज में उपद्रव हो रहे हैं। ऐसे हालात में गुरुकुल शिक्षा पद्धति युवा पीढ़ी में अच्छे संस्कार पैदा करने में कारगर सिद्ध होगी। आचार्य देवव्रत ने कहा कि 10-12 साल जब बच्चा ऐसे वातावरण में रहेगा, तो उस पर सकारात्मक प्रभाव अवश्य पड़ेगा। इस मौके पर मनीराम कादयान ने राज्यपाल को चांदी का ताज व शॉल भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस मौके पर आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान रामपाल आर्य, आचार्य योगेंद्र, आचार्य सर्व मित्र, स्वामी धर्मवीर, एडीसी कैप्टन शक्ति सिंह, डीएसपी जोगेंद्र श्योराण, डीआईपीआरओ रणधीर शर्मा उपस्थित थे।