{"_id":"6478f6b304b8ff52480ea9d6","slug":"got-two-more-new-buses-preparing-to-run-on-the-route-of-up-kaithal-news-c-245-1-sknl1012-51-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मिलीं दो और नई बसें, यूपी के रूट पर चलाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मिलीं दो और नई बसें, यूपी के रूट पर चलाने की तैयारी
Fri, 02 Jun 2023 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 02 Jun 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
कैथल। रोडवेज के कैथल डिपो को दो नई बसें और मिली हैं। अब बेड़े में बसों की संख्या 196 हो गई है। ये बसें टाटा की बीएस छह तकनीक की हैं, जो बुधवार सुबह के समय पहुंची। उधर, सूत्रों के मुताबिक, वहीं, अब प्रबंधन की तरफ से यूपी के लिए भी बसें चलाने की योजना बनाई जा रही है।
गौरतलब है कि लगातार बसों की संख्या बढ़ने के बाद अब जिले के यात्रियों की परेशानी भी अब कम हो रही है। इस स्थिति में लंबे रूटों के साथ ग्रामीणों रूटों पर भी विभाग ने बसों की संख्या को बढ़ा दिया है। अब चार नई बसें और आने के बाद रोडवेज में कैथल डिपो का बेड़ा 200 बसों का हो जाएगा।
वहीं, जनसंख्या के मुताबिक कुल 240 बसों की जरूरत है। इस आंकड़े को पाने के लिए डिपो के बेड़े में केवल 44 बसें ही कम रह गई हैं। दिसंबर से मई तक पहुंची नई बसों टाटा कंपनी की 30 बसें शामिल हैं।
विज्ञापन
नई तकनीक से लैस हैं बसें ः टाटा की बीएस छह तकनीक की बसें एकदम नई तकनीक से लैस हैं। इसमें दोनों ही दरवाजे ऑटोमेटिक हैं। जिसकी कमांड चालक के हाथ में हैं। इस बस में लगी सभी एलईडी लाइटें भी नई तकनीक की हैं। इसके साथ ही यात्रियों को सूचना देने के लिए चालक की सीट पर एक माइक सिस्टम भी लगा है। वहीं, यात्रियों की सीट पर एक लाल बटन है, जिसे दबाने पर ब्रेक लगाने की सूचना बस के चालक को मिलती हैं।
अब यूपी के लिए चलेंगी बसें ः रोडवेज का बेड़ा बढ़ने के बाद लगातार रोडवेज प्रबंधन नए रूटों पर बसें चला रहा है। अभी तक जयपुर, कटरा और हरिद्वार व देहरादून का रूट बहाल किया है। वहीं, अब प्रबंधन की तरफ से यूपी के लिए भी बसें चलाने की योजना बनाई जा रही है।
इसके तहत अब जल्द ही शामली का रूट बहाल किया जाएगा, तो पिछले 10 साल से अधिक समय से बंद है। यह रूट वाया करनाल से शुरू किया जाएगा। इस बस सेवा को 10 जून से पहले कभी भी शुरू किया जा सकता है।
नया बस स्टैंड के ड्यूटी प्रभारी निरंजन सिंह तंवर ने बताया कि बुधवार सुबह के दो और नई बसें डिपो के बेड़े में शामिल हुई है। यह बसें टाटा की बीएस छह तकनीक की हैं, जो नई तकनीक से लैस हैं।