{"_id":"66dcd199ed78f60e100d3d24","slug":"gorkha-community-celebrated-haritalika-teej-kaithal-news-c-18-1-knl1004-470016-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: गोरखा समाज ने मनाई हरितालिका तीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: गोरखा समाज ने मनाई हरितालिका तीज
Sun, 08 Sep 2024 03:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 08 Sep 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। शेरगढ़ रोड पर एक निजी प्रतिष्ठान पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पशुपतिनाथ सेवा दल ने नेपाली गोरखा समाज के लोगों के साथ हरितलिका तीज का पर्व मनाया। इसमें समाज की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
पहले महिलाओं ने भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना कर समाज की महिलाओं ने नेपाली लोकगीत पर नाच गाकर तीज के इस सांस्कृतिक कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम संचालन कर रही महिलाओं ने बताया कि हरितालिका तीज का व्रत सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए रखती हैं।
धार्मिक मान्यता है कि हरितालिका तीज व्रत के प्रभाव से सौभाग्य प्राप्त होता है। इस दिन अविवाहित लड़कियां अच्छे वर की प्राप्ति के लिए व्रत रखती हैं। इसमें माता पार्वती और शिव की पूजा की जाती है। इस मौके पर मुख्य अतिथि आदित्य सुरजेवाला ने समाज की महिलाओं से आशीर्वाद लिया और नेपाली भाषी गोरखा समुदाय के भाईचारे की कामना की। उन्होंने समाज के लोगो की सराहना की और बताया कि समाज के लोग भोले और मेहनती होते है।
विज्ञापन
इस मौके पर अशोक कुमार, अनिल कुमार, प्रेम ज्ञवाली, राजू पौडेल, कृष्ण ढकाल, केशव महत, कृष्ण केसी, रामा देवी, सारिका सीता शर्मा, उषा सुनार, लक्ष्मी गुरुङ चिंतामणि शर्मा, श्याम बहादुर, टिटू शर्मा, दुर्गा बहादुर, धन बहादुर, नीरज, दुर्गा बिर्कटा, उमा देवी, माया देवी आदि मौजूद रहीं।