फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Goods worth lakhs crossed in nine cases of theft

चोरी की आठ वारदातों में लाखों रुपये का सामान चोरी कर ले गए चोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 12:59 AM IST
विज्ञापन
Goods worth lakhs crossed in nine cases of theft
कैथल। जिले के अलग-अलग स्थानों पर चोरी की नौ घटनाएं सामने आईं हैं। इनमें चोरों ने लाखों का सामान पार कर दिया। पुलिस केस दर्ज कर छानबीन में जुटी है लेकिन अब तक एक भी मामले का खुलासा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में वकील कॉलोनी चीका निवासी गुरप्रीत ने बताया कि वह आठ फरवरी को बच्चों के साथ मायके गई थी। 12 फरवरी को घर आकर देखा तो घर का ताला टूटा था और सामान इधर-उधर बिखरे थे। भुक्तभोगी के मुताबिक सोने के आभूषण और घरेलू सामान चोरी हो गए थे।
विज्ञापन

दूसरी घटना सात फरवरी को दोपहर नया बस अड्डा के समीप हुई। वहां नैना गांव निवासी मक्खन सिंह की बाइक चोरी हो गई। भुक्तभोगी ने बताया कि वह बाइक खड़ी कर सामान लेने गया था, वापस आया तो बाइक गायब थी। तीसरी शिकायत में कौल निवासी महेंद्र सिंह ने बताया कि 11 और 12 फरवरी की रात उसके खेत के कोठे से सबमर्सिबल पंप के तार चोरी हो गए। चौथे मामले में तितरम गांव निवासी पुनीत कुमार ने बताया कि वाल्मीकि चौक से 12 फरवरी को 11 बजे के करीब बाइक चोरी हो गई। पुलिस को दी गई पांचवीं शिकायत में सुभाषनगर खुराना रोड निवासी सतीश कुमार ने बताया कि 11 और 12 फरवरी की रात वह किसी काम से बाहर गया था। 12 फरवरी को आकर देखा तो घर के सामान बिखरे थे और सोने और चांदी के आभूषण चोरी हो गए। छठे मामले में अर्जुन नगर निवासी कविंद्र जैन ने बताया कि 12 फरवरी को रात आठ बजे चोर उसके मकान में चोरी हो गई। सातवें मामले में करोड़ा निवासी राजेश कुमार ने बताया कि 10 और 11 फरवरी की रात चोर खेत से सबमर्सिबल पंप के मोटर से तार चोरी कर ले गए। पुलिस को दी गई आठवीं शिकायत में पूंडरी गेट निवासी सोहन ने बताया कि 11 फरवरी को उसकी बाइक चोरी हो गई। एक अन्य शिकायत में भूना निवासी दलीप सिंह ने बताया कि 10 फरवरी को चोरों ने घर के सामने से बाइक उड़ा दी। पुलिस ने सभी मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed