फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   god

Kaithal News: ‘मेरे भी बदल दे तू लेख नसीबों का’ भजन पर झूमे

Sun, 10 Aug 2025 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 10 Aug 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
god
02 सीवन। प्रभात फेरी में भजन प्रस्तुत करते गायक। समिति  - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सीवन। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में आयोजित प्रभात फेरियों की श्रृंखला के तहत शनिवार को 25वीं प्रभात फेरी श्रद्धालु गोल्डी बोगरा के निवास स्थान पर संपन्न हुई। जब भगवान श्रीकृष्ण की पावन पालकी और पावन ध्वजा श्री कृष्ण कृपा सेवा मंदिर से भ्रमण करते हुए प्रभात फेरी स्थल पर पहुंची, तो श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर भावपूर्ण स्वागत किया। पूरा वातावरण ‘राधे-राधे’ और ‘जय श्री कृष्ण’ के जयघोषों से गूंज उठा।

प्रभात फेरी की शुरुआत भगवान गणपति की वंदना से हुई, जिसके बाद भजन मंडली ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी। इस दौरान सोनू सैनी ने मेरे भी बदल दे तू लेख नसीबों का भजन गाकर श्रद्धालुओं को गहरे भक्ति भाव में डुबो दिया। राहुल कामरा ने श्याम सपनों में आता क्यों नहीं और भाविका बोगरा ने कर के इशारों बुलाये गई रे बरसाने की छोरी जैसे भजनों से माहौल को और भी भावुक बना दिया।
विज्ञापन


इसके अलावा भजन गायक केवल कृष्ण मिड्डा, शक्ति शर्मा, धीरज गंभीर, समीर नागपाल, खुशवंत मिड्ढा, जीत कामरा व अन्य ने भी सुंदर-सुंदर भजनों से उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। श्रीकृष्ण कृपा सेवा समिति के प्रधान सुरेश सरदाना, पूर्व प्रधान संजय आहूजा, मोंटी कामरा, गिरधारी गंभीर व राजेंद्र कामरा ने बताया कि ये प्रभात फेरियां महामंडलेश्वर व गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज की प्रेरणा से आयोजित की जा रही हैं, जिनका उद्देश्य समाज में भक्ति भाव, नैतिकता और एकजुटता को मजबूत करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभात फेरी के समापन पर भगवान श्रीकृष्ण की आरती हुई और प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर कृष्ण कुमार बोगरा, सुधीर मिड्ढा, यशपाल, सोमनाथ, सन्नी बोगरा, करण बोगरा, विकास मल्होत्रा, छोटू सैनी, जोगिंदर शर्मा, जोनी मदान आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।

02 सीवन। प्रभात फेरी में भजन प्रस्तुत करते गायक। समिति 

02 सीवन। प्रभात फेरी में भजन प्रस्तुत करते गायक। समिति - फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed