फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Go Raksha Dal, Support for Cows

Kaithal News: गो रक्षा दल, गोवंश के लिए सहारा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2023 05:00 AM IST
विज्ञापन
Go Raksha Dal, Support for Cows
27 कैथल। शिव गो चिकित्सालय संचालित करने वाले गो रक्षा दल कैथल के सदस्य। - फोटो : Kaithal
कैथल। गो रक्षा दल कैथल की ओर से चंदाना गेट पर संचालित किया जा रहा शिव गो चिकित्सालय बीमार गोवंश के लिए सहारा बना है। इस चिकित्सालय से पूरे जिले से 250 सदस्य जुड़े हैं, जो अपने-अपने क्षेत्र से सड़क दुर्घटनाओं में घायल हुए गोवंशों को इलाज के लिए चिकित्सालय लेकर आते हैं। इसमें शहर में करीब 50 युवा जुड़कर कार्य कर रहे हैं। इस कार्य में सदस्य अपने खर्चे पर ही गोवंशों का इलाज कर रहे हैं। यहीं नहीं, गोवंश को दुर्घटनाओं से बचाने के लिए उन पर रेडियम टेप भी लगा रहे हैं।
विज्ञापन

गो रक्षा दल के प्रधान बलकार सिंह ने बताया कि तीन साल पहले यह चिकित्सालय शुरू किया गया। इसमें 500 से अधिक गोवंशों को इलाज दे चुके हैं। घायल हुए गोवंश के इलाज के लिए चार डॉक्टर अपने विवेक से कार्य रहे हैं। इनमें दो सरकारी पशु चिकित्सालय व दो डॉक्टर गो रक्षक सेवा दल से हैं। इस समय सरकारी डॉक्टर डॉ. प्रियंका व डॉ. सुरेंद्र नैन और डॉ. हरपाल सिंह व डॉ. संजू गोवंश का इलाज कर रहे हैं। इसके अलावा चिकित्सालय चलाने के लिए बनाई गई समिति के उप प्रधान पवन मान, दीपक बूरा, सचिव मुकेश और जिला कार्यकारिणी सदस्य कबीर सिंह कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिला कार्यकारिणी सदस्य कबीर सिंह ने बताया कि चिकित्सालय की तरफ से सूचना के लिए एक वाट्सएप नंबर जारी किया है। इसमें आम लोगों को भी जोड़ा गया है। जैसे ही वाट्सएप नंबर पर जानकारी मिलती है तो चिकित्सालय में मौजूद सदस्य घायल हुए गोवंश को चिकित्सालय में पहुंचाने का कार्य करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed