फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Glimpses of Haryanvi culture shown through dance and songs

नृत्य और गीतों से दिखाई हरियाणवी संस्कृति की झलक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
Glimpses of Haryanvi culture shown through dance and songs
बाबू अनंत राम जनता महाविद्यालय कौल में 45वें युवा महोत्सव के दूसरे दिन हरियाणवी पॉप सॉन्ग, ग्रुप सॉन्ग और ग्रुप डांस ने धमाल मचाया। साथ ही मिमिक्री से कलाकारों ने जहां लोगों को गुदगुदाया, वहीं सांग के मंचन से भी हरियाणवी संस्कृति की झलक पेश की। इससे पहले सांसद नायब सैनी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि युवा ऊर्जा के भंडार होते हैं, जो देश की उन्नति और विकास के लिए जरूरी है। आज विदेशी ताकतें नशे के जरिए देश के युवाओं को गुमराह करने में लगी हैं, हमें ऐसी ताकतों को मुंहतोड़ जवाब देना होगा। युवा अपनी ऊर्जा को सामाजिक एवं सांस्कृतिक प्लेटफार्म पर प्रदर्शित करने के लिए ध्यान केंद्रित रखें। उन्होंने कहा कि जीवन में शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों का अपना अलग महत्व है। विशेष अतिथि के तौर पर हैफेड के चेयरमैन कैलाश भगत मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. ऋषिपाल ने बताया कि युवा महोत्सव के दूसरे दिन विभिन्न मंचों पर युवाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि कैथल जोन से लगभग 25 महाविद्यालयों की पंजीकृत टीमों के 200 कलाकारों ने मंच के माध्यम से अपनी कला को बेहतर ढंग से प्रस्तुत किया। कलाकारों की प्रस्तुतियों के दौरान दर्शकों में भी खूब उत्साह दिखा। इस मौके पर डॉ. कुसुम, डॉ. विशम्बर दास, डॉ. पुष्पा रानी, डॉ. प्रेरणा ने अलग-अलग मंचों का संयोजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed