{"_id":"92a9b730b6dbcee40fb2472a1fc286fc","slug":"gita-jayanti-utsav-begins-with-cultural-programmes-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगारंग कार्यक्रम के बीच हुआ गीता जयंती महोत्सव का आगज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगारंग कार्यक्रम के बीच हुआ गीता जयंती महोत्सव का आगज
कैथल/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शनिवार से शहर में तीन दिवसीय गीता जयंती महोत्सव का आगाज रंगारंग कार्यक्रम के बीच हुआ। भाई उदय सिंह के किले के सामने सांय के समय आयोजित उद्घाटन समारोह में रंग बिरंगी लाइटों से पूरा आयोजन स्थल जगमगा उठा। स्कूली बच्चों सहित शहर के लोगों ने इस कार्यक्रम में भाग लेकर गीता के संदेश को जाना। उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने भाग लिया।
उन्होंने सर्व प्रथम गीता सार, सरस्वती हैरीटेज तथा विभिन्न विभागों की कल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इसके उपरांत राज्य मंत्री ने मंत्रोच्चारण एवं शंख ध्वनि के मध्य गीता जयंती महोत्सव का दीप प्रज्ज्वलन से विधिवत शुभारंभ किया। इसके बाद श्री कृष्ण कृपा समिति द्वारा गीता पाठ तथा सद्भावना प्रार्थना प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम में अपने उद्बोधन में मंत्री बेदी ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने समस्त मानव जाति के कल्याण के लिए कुरुक्षेत्र में महाभारत युद्ध के दौरान मोहग्रस्त अर्जुन को गीता का अमर संदेश दिया था।
यह संदेश शास्वत संदेश है तथा युगों-युगों तक मानव जाति का मार्ग दर्शन करता रहेगा। आज गीता जयंती की 5152वीं जयंती मनाई जा रही है। कुरुक्षेत्र की 48 कोस की पावन भूमि में कैथल भी शामिल है। यह भूमि आध्यात्मिक एवं पवित्र रही है। इससे पूर्व राज्य मंत्री ने जिला रैड क्रास सोसायटी द्वारा सनातन धर्म मंदिर में आयोजित किए गए रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
डीसी के मकरंद पांडुरंग ने राज्य मंत्री एवं अन्य अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि यह पावन धरा हमेशा से समृद्ध संस्कृति का केंद्र बिंदू रही है। सरस्वती नदी के किनारे ऋषि मुनियों ने बैठकर वेदों की रचना की है। महोत्सव स्थल पर गीता सार को प्रदर्शित करती हुई प्रदर्शनी के साथ-साथ सरस्वती हैरिटेज एवं कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी यह प्रदर्शनी आम जन को देने में सफल रहेगी।
40 कलाकारों ने बिखरे कला के रंग, दिया गीता का संदेश
महोत्सव के उद्घाटन अवसर पर प्रदेश की संस्कृति की छटा बिखेरते 40 कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इन कार्यक्रमों में रमेश एंड पार्टी द्वारा नगाड़ा वादन, महबूब नाथ एंड पार्टी द्वारा बीन वादन, सुनील एंड पार्टी द्वारा कच्ची घोड़ी, अनिल एंड पार्टी द्वारा जंगम, राजबीर एंड पार्टी द्वारा डेरू वादन तथा प्रताप एवं पार्टी द्वारा सारंगी वादन प्रस्तुत किया गया। जिन्हें दर्शकों को मंत्रमुग्ध किए रखा। इन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में जाट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का स्वागत गीता, इंदिरा गांधी पब्लिक स्कूल की गणपति वंदना, जवाहर नवोदय विद्यालय तितरम का समूह गान, हिंदू कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का हनुमान चालिसा, ओएसडीएवी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का समूह गान, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का हरियाणवी नृत्य, आरकेएसडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का हरियाणवी आरकेस्ट्रा, हिंदू कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का गिद्धा, डा. भीम राव अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय के कलाकारों द्वारा रागनी, आरकेएसडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की नृत्यावली तथा ओएसडीएवी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं का समूह नृत्य शामिल था।
इस अवसर पर एसपी कृष्ण मुरारी, एडीसी जितेंद्र कुमार, एसडीएम मनदीप कौर, एमडी शुगर मिल डा. सुभिता ढाका, सीटीएम नवीन आहुजा, डीएसपी टेकन राज शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल तंवर, रविभूषण गर्ग, रणधीर गोलन, राव सुरेंद्र सिंह, वीरेंद्र छौत, सतीश शर्मा, डा. मुकेश अग्रवाल, वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश पाठक, श्याम सुंदर बंसल, ऋषि पाल बेदी सहित जिला स्तरीय गीता जयंती आयोजन समिति के सदस्य, जीओ गीता समिति के प्रतिनिधि, विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के उच्चाधिकारी, नगर के गणमान्य व्यक्ति तथा स्कूली बच्चे मौजूद रहे।
आज भी होगा कई कार्यक्रमों का आयोजन, 21 तक चलेंगे कार्यक्रम
20 दिसंबर को महोत्सव के दूसरे दिन सुबह 11 बजे आरकेएसडी कालेज के हॉल में गीता सार पर सेमिनार होगा। जिसमें बतौर मुख्यातिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता राव सुरेंद्र सिंह होंगे। इसके बाद भाई उदय सिंह किला केे सामने दोपहर एक बजे से 2 बजे तथा सायं साढ़े 5 बजे से 7 बजे तक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। जिसमें मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष भाजपा राजपाल तंवर होंगे। दिन में यहां 40 कलाकारों द्वारा संगीत की विभिन्न विधाओं का प्रदर्शन किया जाएगा। इनमें जंगम जोगी, बीन वादन, डेरू वादन, कच्ची घोड़ी, सांरगी वादन विधाएं शामिल होंगी। सायं साढ़े 5 बजे से 7 बजे तक आयोजित होने वाली सांस्कृतिक संध्या में डा. भीम राव अम्बेडकर राजकीय महाविद्यालय का नाटक व रागनी, आरकेएसडी महाविद्यालय का भजन, मिमिक्री, एकल तथा भांगड़ा शामिल होंगे।
21 दिसंबर को महोत्सव के अंतिम दिन दोपहर बाद 2 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसे हरियाणा के भूगर्भ, खनन एवं अक्षय ऊर्जा राज्य मंत्री नायब सैनी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। सायं 6 से 8 बजे तक सांस्कृतिक संध्या एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसके मुख्यातिथि मंत्री नायब सिंह सैनी होंगे।