फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Gita Jayanti Mahotsav will be celebrated from 12 to 14 December

12 से 14 दिसंबर तक मनाया जाएगा गीता जयंती महोत्सव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
Gita Jayanti Mahotsav will be celebrated from 12 to 14 December
कैथल। कैथल में 12 से 14 दिसंबर तक गीता जयंती महोत्सव मनाया जाएगा। इस संबंध में डीसी प्रदीप दहिया ने लघु सचिवालय के सभागार में अधिकारियों से बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर कमेटी चौक स्थित भाई उदय सिंह किला परिसर में गीता जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। इन आयोजनों में प्रशासन के साथ-साथ धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं का सहयोग भी जरूरी है।
विज्ञापन

डीसी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल पर एंबुलेंस के साथ-साथ अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं का भी ध्यान रखें। फायर ब्रिगेड के अधिकारी भी कार्यक्रमों के दौरान ड्यूटी पर तैनात रहने चाहिए। जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शौचालयों की पर्याप्त व्यवस्था करें। महिलाओं के लिए अलग से शौचालय बनाए जाएं। पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से दुरुस्त रखें। सभी विभाग अपने-अपने कार्यों व योजनाओं से संबंधित स्टॉल भी लगाएं। उन्होंने बताया कि 12 दिसंबर को विभिन्न विभागों की कल्याणकारी योजनाओं एवं सरकार की विकास परियोजनाओं को प्रदर्शित करती प्रदर्शनी का शुभारंभ किया जाएगा। महोत्सव के तीनों दिन किला परिसर में लगने वाली प्रदर्शनी स्थल पर प्राचीन संस्कृति की छटा बिखेरते हुए कलाकार लोगों का भरपूर मनोरंजन करेंगे। कार्यक्रम स्थल को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 13 दिसंबर को प्रदर्शनी स्थल पर कलाकार विभिन्न प्रदेशों की संस्कृति को प्रदर्शित करते कार्यक्रमों को प्रस्तुत करेंगे। इसी प्रकार 14 दिसंबर को आध्यात्मिक कार्यक्रमों के अलावा शोभायात्रा निकाली जाएगी। गीता जयंती महोत्सव के दृष्टिगत जिला परिषद के सीईओ नोडल अधिकारी होंगे। सीटीएम अमित कुमार ने बताया कि 14 दिसंबर को होने वाली शोभायात्रा माता गेट से शुरू होकर सीवन गेट, डोगरा गेट, प्रताप गेट, चंदाना गेट, भगत सिंह चौक, छात्रावास रोड, पिहोवा चौक होते हुए किला परिसर में संपन्न होगी। विभिन्न गतिविधियों को सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए उप समितियां भी गठित की गई हैं। इस मौके पर एसडीएम वीरेंद्र सिंह ढुल, सीटीएम अमित कुमार, जिप सीईओ सुरेश राविश, डीएसपी कुलवंत सिंह, डीएफएससी प्रमोद कुमार, डीईओ अनिल शर्मा व अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed