फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Girls won bronze medals in cycling track competition

Kaithal News: साइक्लिंग ट्रैक प्रतियोगिता में छात्राओं ने जीते कांस्य पदक

Wed, 18 Feb 2026 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 18 Feb 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Girls won bronze medals in cycling track competition
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। इंटर कॉलेज साइक्लिंग ट्रैक प्रतियोगिता में इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता का आयोजन कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र के खेल निदेशालय की ओर से राजीव गांधी खेल स्टेडियम, उमरी (कुरुक्षेत्र) में किया गया।
हाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग ने बताया कि बीसीए प्रथम वर्ष की छात्रा तमन्ना ने टाइम ट्रायल इवेंट में कांस्य पदक अर्जित किया। वहीं बीए प्रथम वर्ष की छात्रा खुशी ने मास स्टार्ट इवेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन

महाविद्यालय प्रबंधक समिति के प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने अपने संदेश में कहा कि खेल गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने विजेता छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांयकालीन सत्र की प्राचार्या प्रभारी श्वेता तंवर ने भी छात्राओं को उपलब्धि पर बधाई दीं। उन्होंने कहा कि निरंतर परिश्रम और अनुशासन से ही सफलता प्राप्त होती है।
इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा विभाग से प्रो. रीना गिल, कोच आशु शर्मा और प्रो. नीरू गर्ग उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed