{"_id":"64f0ead03fa7b9a36e0ac3d4","slug":"girls-will-be-given-training-for-self-defense-kaithal-news-c-245-1-kht1002-3953-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: छात्राओं को दिया जाएगा आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: छात्राओं को दिया जाएगा आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षण
Fri, 01 Sep 2023 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 01 Sep 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
कैथल। नारी सशक्तिकरण की दिशा में हरियाणा सरकार ने नई पहल की है। जिले के 181 स्कूलों में अध्ययनरत 6133 छात्राओं को मजबूत बनाने के लिए रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण योजना के तहत कराटे प्रशिक्षण दिया जाएगा। इनमें कक्षा 6वीं से 12वीं तक की बालिकाओं को शामिल किया गया है। सरकार का लक्ष्य है कि इसकेक तहत छात्राएं अपनी सुरक्षा के लिए खुद तैयार हो सकें।
हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के मुताबिक, राज्यभर के सरकारी स्कूलों की छात्राओं को यह प्रशिक्षण दिया जाना है। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद पंचकूला ने इस संदर्भ में पत्र जारी कर दिया है, जिसमें राज्य के सरकारी स्कूलों की छात्राओं को तीन महीने यानी 75 घंटे का यह प्रशिक्षण दिया जाएगा।
प्रशिक्षण के तहत जिले के 181 स्कूलों की कक्षा 6 से 12 तक की छात्राओं को यह प्रशिक्षण दिया जाएगा। इन स्कूलों में 60 मास्टर प्रशिक्षक छात्राओं को यह प्रशिक्षण देकर मजबूत बनाएंगे। एक मास्टर ट्रेनर को तीन स्कूलों में प्रशिक्षण देने के लिए भेजा जाएगा। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के और मजबूती प्रदान करते हुए सरकार ने छात्राओं की सुरक्षा के लिए यह कदम उठाया है ताकि वे प्रशिक्षित होकर मजबूत होकर निखर सकें।
विज्ञापन
विद्यालय स्तर पर स्कूल मुखिया अलग से रजिस्टर लगाकर इस सारे प्रशिक्षण का रिकॉर्ड दुरुस्त रखेंगे। इस प्रशिक्षण में विद्यालय की महिला शिक्षिका की भूमिका भी महत्वपूर्ण होगी। प्रत्येक विद्यालय की कक्षा 6 से 12 तक की 30 से 35 छात्रों के ग्रुप को यह प्रशिक्षण दिया जाएगा। सभी मास्टर प्रशिक्षकों को जिला परियोजना संयोजक कार्यालय से स्कूल आवंटित कर दिए जाएंगे, एक प्रशिक्षक को तीन स्कूल दिए जाएंगे जहां वह छात्राओं को प्रशिक्षण देंगे।
रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण के इंचार्ज जिला सहायक परियोजना संयोजक कुशल कुमार ने बताया कि इस प्रशिक्षण को खंड स्तर पर सुचारू रूप से चलने के लिए बीआरपी को नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिया है। जल्द ही प्रशिक्षण के लिए आगामी रणनीति बनाई जाएगी।
जिला परियोजना अधिकारी सुरेंद्र कुमार आर्य ने बताया कि कक्षा 6 से 12वीं तक की छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिलेभर से लगभग 6133 छात्राएं यह प्रशिक्षण लेंगी। प्रशिक्षण को सुचारू रूप से चलने के लिए स्कूल मुखिया, बईओ व खंड संसाधन संयोजक तक सभी की जिम्मेदारी लगा दी है।
खंड के इतने स्कूल हैं शामिल
गुहला खंड के 22, कैथल खंड के 55, कलायत खंड के 23, पूंडरी खंड के 38, राजौंद खंड के 22 और सीवन के 21 स्कूल शामिल है। इस प्रशिक्षण को सुचारू रूप से चलाने के लिए खंड स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे, जो खंड स्तर पर प्रशिक्षण का निरीक्षण करेंगे तथा जिला परियोजना संयोजक कार्यालय में अपनी रिपोर्ट भेजेंगे।