फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Girls students celebrated collective birthday in school

Kaithal News: स्कूल में छात्राओं ने मनाया सामूहिक जन्मदिन

Thu, 01 Aug 2024 05:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 01 Aug 2024 05:17 AM IST
विज्ञापन
Girls students celebrated collective birthday in school
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। राष्ट्रीय शिक्षा नीति की चौथी वर्षगांठ पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी गुलाम अली में अतिथि भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जुलाई माह में जन्मे वैज्ञानिकों को याद करने के साथ इस माह जन्मी 16 छात्राओं का जन्मदिन सामूहिक रूप से मनाया गया। उन्हें एक-एक नोटबुक और पेन भेंट किया गया।

इस मौके पर प्राचार्य हरपाल सिंह ने एसएमसी कमेटी के सदस्य, गांव के सरपंच और अभिभावकों को आमंत्रित किया था। हरपाल सिंह ने बताया कि सेकेंडरी शिक्षा विभाग की ओर से समय-समय पर विद्यार्थियों, अभिभावकों और एसएमसी के सदस्यों में समन्वय बनाकर बच्चों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने के लिए इस तरह के सामाजिक सौहार्द के आयोजन किए जाते रहे हैं। इसी कड़ी में शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार यह कार्यक्रम का आयोजन स्कूल में किया गया।
विज्ञापन


प्राचार्य हरपाल सिंह ने विभाग की उपलब्धियों और मीड डे मिल का विस्तार से वर्णन किया। प्राध्यापक मनजीत ने सभी बच्चों को स्मार्ट टीवी पर वैज्ञानिक अशोक सैन ओर जयंत की उपलब्धियों को दिखाया। इस अवसर पर एसएमसी सदस्य कलवंत सिंह ने दो पंखे, सुरेश कुमार ओर विक्रम सिंह ने एक-एक पंखा और पवन कुमार ने दो एग्जास्ट फैन और प्रधान राजिंदर कुमार ने दो पंखे और स्टाफ सदस्य ने स्कूल को फ्रिज का दान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में मिड डे मिल इंचार्ज सुखवंत सिंह, वर्कर बबीता और अनीता का विशेष योगदान रहा। अतिथि भोज के प्रोग्राम को सफल करने में स्टाफ सदस्य जयगोपाल, नवजीत संधू, सतवीर, सचिन धीमान, भारत, राकेश, शमशेर, चीनू, महेश, सतविंद्र, कुसुम, संदीप और रोशन लाल ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed