{"_id":"671596beb999a6db6607aa96","slug":"girls-showed-their-talent-in-mehndi-competition-kaithal-news-c-245-1-kht1001-122829-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: छात्राओं ने मेहंदी प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: छात्राओं ने मेहंदी प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा
Mon, 21 Oct 2024 05:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 21 Oct 2024 05:18 AM IST
विज्ञापन
पूंडरी। चौधरी ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग की ओर से रविवार को दीपावली मेला और मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या डॉ. अमिता राणा ने किया। करवा चौथ पर आयोजित मेंहदी प्रतियोगिता में कई छात्राओं प्रतिभा दिखाई। मेहंदी प्रतियोगिता में डॉ. प्रेमलता, डॉ. सोनिया एवं आशा गिरधर ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई।
डाॅ. निधि ने बताया कि इस अवसर पर छात्राओं की ओर से हैंड क्राफ्ट संबंधी विभिन्न आइटम्स तैयार की गई। जिसमें डेकोरेटिव थाल, दीए, वंन्दनवार, वॉल हैंगिंग, तिलक पैकिंग, लैंप शैडो, तोरन, एपरन, चॉकलेट्स प्रमुख है। डाॅ. विनय खुरानिया, डाॅ. प्रेमलता, डाॅ. मीनू सिंगल, डॉ. वंदना हुड्डा, डॉ. रीना गोरा, डॉ. सोनिया दहिया, निर्मल, आशा गिरधर, रीना देवी, किरन, सुनीता व अन्य सभी स्टाफ ने मेले में खरीदारी कर उनका उत्साह बढ़ाया। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य छात्राओं को त्यौहारों के प्रति जागरूक करना एवं उनके महत्व व विभिन्न लाइफ स्किलस को विकसित करना है। कार्यक्रम के आयोजन समिति के प्राध्यापिका डॉ. अनु, निशा व सुशीला ने छात्राओं को प्रोडक्ट तैयार करने में मार्गदर्शन दिया। इस मौके पर कार्यवाहक प्राचार्या डाॅ. गीता जैसवाल मौूजद रहीं।